नई दिल्ली: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में मतदान होना है। हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में- कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं।
दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।
गुजरात में पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों के लिए 788 कैंडिडेट्स मैदान में हैं| बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं| जबकि आम आदमी पार्टी के 88, बसपा के 57, सपा के 12, बीटीपी के 14 और AIMIM के 6 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं|
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा,''कल गुजरात में चुनाव का पहला चरण है। कल 25,430 पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग होगी। सब वोटर्स अधिक से अधिक मात्रा में निकलें और अपना योगदान मतदान में दें। हर जगह फोर्स तैनात की गई है और काफी निगरानी की जा रही है ताकि चुनाव में कोई घटना न घटे|