पीलीभीत: पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक की लाश मामले का खुलासा हो गया है| विशाल नाम के युवक की हत्या उसके दोस्त ने की थी। विशाल की हत्या कर उसका शव अर्धनग्न अवस्था में खेत में फेंक दिया था। थाना बीसलपुर पुलिस ने अपने ही दोस्त विशाल की हत्या करने वाले हत्यारोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया|
बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में भूतनाथ मंदिर के पास रहने वाले विशाल शर्मा 24 नवंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने 26 नवंबर को बीसलपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रदीप कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने सब कुछ बता दिया।
पुलिस ने बताया,''मोहल्ला दुर्गाप्रसाद कस्बा निवासी अभियुक्त प्रदीप पुत्र सत्यपाल कश्यप को उसके घर मोहल्ला दुर्गाप्रसाद से गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो अभियुक्त प्रदीप कुमा ने बताया कि मैं और विशाल दोनो पड़ोसी हैं और बचपन के दोस्त हैं| हम दोनों की ही अब तक शादी नही हुयी है, मै राज मिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता हूँ| विशाल अपना प्लम्बर का काम करता है| हम दोनों शराब पीने के आदी है।
बृहस्पतिवार, 24 नवंबर 2022 को हम दोनों ही काम पर नहीं गये थे| सुबह करीब 11.00 बजे विशाल मुझे अपने घर के पास चौराहे पर मिला हम दोनों ने शराब पीने का प्लान बनाया और शराब पीने के लिए निकल गये| सबसे पहले हमने दो बार मोहल्ला दुबे कस्बा बीसलपुर में पांच नम्बर भट्टी पर शराब पी... उसके बाद हम दोनों दोपहर करीब 1.30 बजे रामलीला मैदान रोड वाली भट्टी पर पहुंचे वहां से हमने और शराब खरीदी तथा शराब पीने के लिए कासिमपुर रेलवे फाटक के पास अमरा करोड़ कासिमपुर के जंगल में पहुंच गये| जहां पर हम दोनों ने आम के पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी थी|
शराब पीने के बाद हम दोनो को अधिक नशा हो गया था और नशे-नशे में किसी बात को लेकर हम दोनों में कहा सुनी हो गयी| कहा-सुनी हाथापाई में बदल गयी और नशे में मैने अपनी दाहिनी बाजू से विशाल की गर्दन कसकर दबा दी कुछ ही देर में विशाल की जीभ बाहर निकल आई और उसकी मृत्यु हो गयी। यह घटना दिनांक 24.11.2022 को दोपहर लगभग 3.30 बजे की है। उसके बाद मैं घबरा गया तो मैंने विशाल की लाश को अपने हाथों से उसके दोनो हाथो को पकड़ कर आम के पेड़ के नीचे से खींच कर ईख के खेत में करीब 25-30 कदम अन्दर छिपा दिया था|