गुजरात विधानसभा चुनाव: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 89 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है| दूसरा चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा| दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा| दूसरे चरण के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है| दूसरे चरण के लिए प्रचार करने 'गुजरात पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,'गुजरात चुनाव में हमें बहुमत मिलेगा|
गुजरात के अरावली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,' गुजरात में बहुमत आएगी और हमारी सरकार बनेगी|
गुरुवार 01 दिसंबर, 2022 को झालोद में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि,''कांग्रेस पार्टी गरीबों के लिए हमेशा काम करते हुए आई है, करेगी और आगे बढ़ेगी। सिर्फ हमको एक मौका दो, एक बार चुनकर लाओ, कांग्रेस की सरकार लाओ, फिर देखो। इनको तो देख-देखकर बहुत हो गया, 27 साल हो गए, डबल इंजन की बात अब कर रहे हैं मोदी जी । ये डबल इंजन में बार-बार इंजन फेल होता है, नया इंजन लगाते हैं, फिर इंजन फेल होता है, 6 साल में तीन चीफ मिनिस्टर बने, अगर इंजन अच्छे होते, काम अच्छा होता, कोविड में काम अच्छा करते, तो इंजन को बदलने की जरुरत नहीं होती, सरकार को लेकर चलती, तो ये इनका कहना एक है, काम करना एक है। इसके लिए मैं ज्यादा कुछ न कहते हुए इतना ही कहूँगा, आप मजबूती के साथ लड़ो।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि,'''हमारे जो कैंडिडेट हैं, यहाँ पर जितने भी इन कैंडिडेट्स को आप चुनकर लाओ। इनका निशान क्या है, इनका निशान हाथ है। हाथ को वोट देकर मजबूत बनाओ और ये हित में आपका काम करेंगे। अगर काम नहीं करेंगे, हम उसकी जिम्मेदारी लेंगे, हम कहेंगे भाई आप काम नहीं कर रहे हो, फिर हम आगे देखेंगे। तो इसलिए आप सभी लोग इनको वोट देकर, कांग्रेस को वोट देकर, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, जो कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी को दिया है, उसको हम आगे बढ़ाते हुए लेकर चलेंगे|
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि,''मेरी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र आपके सामने है।
1. एलपीजी गैस सिलेंडर फिर हम 500 रुपए का देंगे। अब जो 1, 150 रुपए का है, हम उसको 500 रुपए का देंगे।
2. सरकारी कर्मचारियों को उनकी पुरानी पेंशन हम देंगे।
3. 10 लाख नौकरियाँ, जो खाली हैं 5 लाख और 5 लाख हम बनाकर 5 साल में 10 लाख नौकरियाँ दे देंगे।
4. 3,000 रुपए बेरोजगारी भत्ता हम देंगे।
5. नौकरी जो आज पक्की नहीं है, कॉन्ट्रैक्ट बेसिस मजदूर हैं, तो उनको पक्की नौकरी देने का हम वायदा करते हैं।
6. किसानों का बिजली का बिल हम माफ करने के लिए तैयार हैं।
7. लड़कियों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा कांग्रेस पार्टी देगी और घरेलू बिजली 300 यूनिट मुफ्त होगी और आदिवासियों के लिए पेसा अधिनियम के अंतर्गत जिनका जंगल, जमीन और हमारा पानी, इसकी सारी हिफाजत हम करेंगे और इसके लिए राहुल गांधी जी पहले ही लड़ चुके हैं और उनकी कोशिशों की वजह से ही एक अच्छा बिल लैंड एक्विजीशन का आया और वैसा ही बिल दूसरी चीजों के लिए हम लाए।