मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है | ग…

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिया गया
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिया गया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है | गैंगस्टर गोल्डी बरार मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है| सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है| बराड़ के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया गया था|



बराड़ हाल ही में कनाडा से अमेरिका चला गया था और वह  20 नवंबर से रडार से बाहर गया था| भारतीय एजेंसियां गोल्डी बराड़ के अलावा अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, लखबीर सिंह उर्फ लांडा, चरनजीत सिंह उर्फ बिहला, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला और सुखदुल सिंह उर्फ सुखा दुनेके सहित कनाडा स्थित पंजाब के गैंगस्टरों पर नजर रख रही हैं।



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा,''कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार को आज सुबह अमेरिका में पकड़ लिया गया है| कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। जल्द ही गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इससे बहुत से परिवारों को न्याय मिलेगा|



बता दें, सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| सिद्धू मूसेवाला को 19 गोलियां मारी गई थीं| ज्यादातर गोलियां मूसेवाला के शरीर के दाहिने हिस्से में लगी थीं| गोल्‍डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।