मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए जारी किया 'जन घोषणापत्र': 10 लाख नौकरी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था खत्म

अहमदाबाद:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग अध्यक्ष पवन खेड़ा, गुजरात के एआईसीसी प्रभारी डॉ रघु शर्मा और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष…

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए जारी किया 'जन घोषणापत्र': 10 लाख नौकरी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था खत्म
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए जारी किया 'जन घोषणापत्र': 10 लाख नौकरी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था खत्म | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग अध्यक्ष पवन खेड़ा, गुजरात के एआईसीसी प्रभारी डॉ रघु शर्मा और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का जन घोषणापत्र जारी किया। 



कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा,''बनाएंगे शिक्षित गुजरात, छात्रों को देंगे छात्रवृत्ति की सौगात। हमारा वादा है- जरूरतमंद छात्रों को ₹500 से ₹20,000 तक की छात्रवृत्ति देंगे। जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने आ रही है कांग्रेस। 



गुजरात की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा जन घोषणापत्र। सिर्फ 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर। महंगाई से मिलेगी निजात।



गुजरात के लिए कांग्रेस का संकल्प

●सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था खत्म

●10 लाख सरकारी नौकरी

●3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता

●500 रुपए में गैस सिलेंडर

●300 यूनिट बिजली फ्री

●पुरानी पेंशन लागू

●10 लाख तक मुफ्त इलाज
●किसानों का 3 लाख का कर्ज माफ, बिजली बिल माफ

●कोरोना पीड़ित परिवारों को 4 लाख मुआवजा

●KG से PG तक लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा

●3000 सरकारी अंग्रेजी स्कूल

●इंदिरा रसोई योजना: 8 रु. में भोजन

●दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर 5 रु. की सब्सिडी

●किडनी, लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट फ्री



राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,''हमने कहा था कि जैसे ही कांग्रेस गुजरात में कूदेगी वह (AAP) नज़र नहीं आएंगे, आज वह नज़र नहीं आ रहे। मैं हिमाचल से आया हूं। ऐसा क्या कारण है कि उन्होंने वहां से अपना पूरा प्रचार वापस ले लिया?  उन्होंने अपने उम्मीदवार वापस नहीं लिए। आप BJP को जिताना चाह रहे हैं|



CM अशोक गहलोत ने कहा,'गुजरात की जनता ने 27 साल के शासन को देख लिया है, भाजपा सरकार कोरोना काल में लोगों को बचा सकती थी, लेकिन बचा नहीं पाई। मोरबी की दर्दनाक घटना सबको याद है, हाईकोर्ट के सिटिंग जज या रिटायर्ड जज से जांच करवाने से भाजपा को क्या दिक्कत है?:





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।