मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तराखंड छोटा लेकिन यहाँ घोटाले बड़े: धामी सरकार पर बरसे अखिलेश, बोले- जहां भाजपा सरकार...वहां भर्तियों में घोटाले, जोशीमठ को किया बर्बाद

हल्द्वानी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज एक दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे के दौरान हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के घर वैवा…

उत्तराखंड छोटा लेकिन यहाँ घोटाले बड़े: धामी सरकार पर बरसे अखिलेश, बोले- जहां भाजपा सरकार...वहां भर्तियों में घोटाले, जोशीमठ को किया बर्बाद
उत्तराखंड छोटा लेकिन यहाँ घोटाले बड़े: धामी सरकार पर बरसे अखिलेश, बोले- जहां भाजपा सरकार...वहां भर्तियों में घोटाले, जोशीमठ को किया बर्बाद | फ़ोटो: TVL News

हल्द्वानी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज एक दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे के दौरान हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के घर वैवाहिक समारोह में शामिल हुए।   इस अवसर पर अखिलेश यादव ने प्रेस से वार्ता में कहा कि उत्तराखण्ड एक समय उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। उत्तराखण्ड बनने पर यहां के लोगों को भरोसा था कि विकास होगा और खुशहाली आयेगी। लेकिन यहां की सरकारों ने इस प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आज उत्तराखण्ड विकास के रास्ते पर जाने के बजाय विनाश की ओर जा रहा है।


यादव ने कहा जोशीमठ में जो हो रहा है उसे पूरी दुनिया देख रही है। भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की सरकार पर्यावरण विशेषज्ञों ने सभी सरकारों को सावधान किया था। वैज्ञानिकों की कई रिपोर्ट आयीं, सभी ने अपनी राय दी थी और ये बताया था कि विकास के नाम पर अंधाधुंध काम हुए तो जमीन धंस जाएगी। लेकिन सरकार ने पर्यावरणविदों की राय नहीं मानी। मुनाफे के लिए एनटीपीसी और इस तरह की विद्युत परियोजनाओं को को बढ़ावा दिया। जबकि बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सकता था।


भाजपा सरकार ने जोशीमठ और आस पास के क्षेत्रों को बर्बाद किया 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जोशीमठ और आस पास के क्षेत्रों को बर्बाद किया है। उत्तराखण्ड में पहले भी कई घटनाएं हुई, जिससे सबक लेना चाहिए था। केदारनाथ की घटना हुई। बड़ी संख्या में लोगों की जान गयी, नुकसान हुआ। जोशीमठ में जो हुआ है उसकी इन्वायरमेंट असेसमेंट रिपोर्ट आयी होगी, जो रिपोर्ट है उसके तहत सरकार, एनटीपीसी और ठेकेदारों ने ध्यान नहीं रखा होगा जिसके कारण नुकसान हुआ।


जोशीमठ में जो नुकसान हुआ है उसका बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा दिया जाय

समाजवादी पार्टी की मांग है कि जोशीमठ में जो नुकसान हुआ है उसका बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा दिया जाय। सरकार सेटलमेंट के लिए अच्छी पॉलिसी बनाएं। प्रभावित लोगों की मदद करें।


2024 में भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी

यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी। भाजपा उत्तर प्रदेश से केन्द्र की सत्ता में आयी थी और उत्तर प्रदेश से ही केन्द्र की सत्ता से बाहर होगी।



"भाजपा का घोषणापत्र उठाइए, इन्होने 2024 तक जो वादे किये वो अभी तक पूरे नहीं हुए, 2023 चल रहा है। ना किसान की आमदनी बढ़ी, महंगाई चरम पर है। " 



2024 में उत्तराखण्ड की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा 

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड में जनता के मुद्दे उठाएगी। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे। पार्टी उत्तराखण्ड में मजबूत होगी। जल्दी ही उत्तराखण्ड में प्रदेश स्तर की बैठक भी होगी। 2024 में समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।



हल्द्वानी के वनभूलपुरा मामले को लेकर यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जो गरीब इतने वर्षों से रह रहे है उन्हीं के पक्ष में फैसला आएगा। हमारी कोर्ट से अपील और निवेदन है कि गरीबों की मदद करें। 


भाजपा सरकार जहां भी है, वहां भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड में भर्तियों में बड़े घोटाले हुए हैं। भाजपा सरकार जहां भी है वहां भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। उत्तराखण्ड ने भी उत्तर प्रदेश से पेपर लीक सीखा है। उत्तराखण्ड में भर्तियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी सवाल खड़े होते रहे हैं। भर्तियों में भेदभाव हो रहा है।



"उत्तराखंड छोटा है लेकिन यहाँ घोटाले बड़े है। यूपी और उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्तियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।" अखिलेश यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।