अभिनेता बॉबी देओल आज 56 वर्ष के हो गये। बॉबी देओल का नाम विजय सिंह देओल है लेकिन लोग उन्हें बॉबी देओल के नाम से ही जानते हैं। 27 जनवरी 1969 को पंजाबी जाट परिवार में जन्में बॉबी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे पुत्र हैं।
उनकी मां प्रकाश कौर है। बॉबी देओल ने वर्ष 1977 में फिल्म धरम वीर में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। बतौर मुख्य अभिनेता बॉबी देओल ने वर्ष 1995 में अपने पिता धर्मेन्द्र निर्मित फिल्म बरसात में काम किया।
इसी फिल्म से ट्विकल खन्ना ने भी अपने सिने करियर की शुरूआत की थी।
बॉबी देओल की जबरदस्त एक्टिंग ने इस वेब सीरीज में जान फूंक दी और लोगों के बीच यह सीरीज बहुत मशहूर हो गई। इसमें उन्होंने एक आध्यात्मिक बाबा का किरदार निभाया है। पहली सीरीज की सफलता के बाद इसके तीन सीजन भी रिलीज किए गए।
वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म एनिमल में बॉबी देओल अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आए थे। बॉबी देओल ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया।
बॉबी देओल की वर्ष 2024 में फिल्म कंगुआ और डाकू महाराज रिलीज हुयी है। बॉबी देओल की आने वाली फिल्मों में अल्फा, हाउसफुल 5 और 'जन नायकन' शामिल है।
बॉबी देओल को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेरों हार्दिक शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, इसी बीच, उनके बड़े भाई अभिनेता सनी देओल ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपना प्यार लुटाया।
सनी देओल ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉबी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।