हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रैली को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,''समाजवादी पार्टी का इतिहास- हर जिले में एक बाहुबली, दंगे, भ्रष्टाचार। भाजपा सरकार में आज पूरा उत्तर प्रदेश दंगा रहित है। नड्डा ने कहा,''अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में 700 दंगे हुए थे। यही इनका (अखिलेश यादव) ख़ानदान है, इनके पास खाने के दांत अगल और दिखाने के दांत अलग हैं। CM रहते हुए अखिलेश यादव ने 15 आतंकवादियों के मामले वापस करवाए, कोर्ट भी इसके ख़िलाफ था|
जे.पी. नड्डा ने कहा,''2022 का चुनाव हमारी जीत नहीं, बल्कि जनता की जीत होगी और जनता के आशीर्वाद से भाजपा की जीत होगी। ये उत्तर प्रदेश की जनता के सपनों की, विकास की जीत होगी। और हार होगी जातिवाद की, गुंडागर्दी की, तुष्टीकरण की और माफियाराज की। ये किसानों, महिलाओं, युवाओं और उत्तर प्रदेश के आत्मसम्मान की जीत होगी, उनके गौरव की जीत होगी। ये राष्ट्रवादियों की जीत होगी और जिन्नावादियों को ये बहुत बड़ा तमाचा होगा।