हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''अभी मैं हरदोई की लिए निकल रहा था, तो कुछ पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि अमित भी उत्तर प्रदेश के अंदर क्या होगा? ...मैंने उनको कहा कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा इसका जवाब हरदोई की ये रैली देख लीजिए जवाब मिल जाएगा,कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा। ये भीड़ इस बात का सबूत है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को फिर 300 से ज़्यादा सीट मिलने वाली है। ये विजय सपा, बसपा का सूपड़ा साफ करने वाली विजय होगी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''आज 5 साल से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार योगी के नेतृत्व में चल रही है। 7 साल से भाजपा की सरकार केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है। पूरे उत्तर प्रदेश से माफियाओं के सफाया हो गया है। शाह ने कहा,'''सपा, बसपा और कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को रोकने का बहुत प्रयास किया, मैं आज उनसे कहने आया हूं कि जितनी ताकत है लगा लो, रोक सकते हो तो रोक लो, कुछ ही महीनों में आसमान को छूने वाला प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है।
शाह ने कहा,''समाजवादी पार्टी की A, B, C, D ही उल्टी है। इनके A का मतलब है- अपराध और आतंक B का मतलब है- भाई-भतीजावाद C का मतलब है- करप्शन D का मतलब है - दंगा| शाह ने कहा,'''कुछ दिन पहले इनकम टैक्स विभाग ने रेड लगाई। भाई अखिलेश के पेट मे मचलन हुई कि रेड क्यों लगाई जा रही है, ये राजनीतिक द्वेष के कारण रेड लगाई जा रही है। लेकिन आज उनसे जवाब देते नहीं बनता है। ये समाजवादी इत्र बनाने वाले के यहां से 250 करोड़ रुपये कैश मिले हैं। कोई मुझे बताए कि ये 250 करोड़ किसका है।
गृह मंत्री शाह ने कहा,''समाजवादी पार्टी के मुखिया के करीबी के पास से इनकम टैक्स की रेड में ₹250 करोड़ रूपये मिले… सपा मुखिया प्रदेश की जनता को बताएं कि कहाँ से आया ये पैसा? ये उत्तर प्रदेश की गरीब जनता से लूटा हुआ पैसा है।