मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

हरदोई में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या कर खेत में गाड़ा शव: राइफल छीनकर भगा आरोपी, पुलिस ने पैर में मारी गोली, सदमे में पिता की मौत

हरदोई: हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र से 22 नवंबर की शाम से लापता एक युवती का शव गन्ने के खेत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार किया गया और और फिर युवती की हत्…

हरदोई में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या कर खेत में गाड़ा शव: राइफल छीनकर भगा आरोपी, पुलिस ने पैर में मारी गोली, सदमे में पिता की मौत
हरदोई में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या कर खेत में गाड़ा शव: राइफल छीनकर भगा आरोपी, पुलिस ने पैर में मारी गोली, सदमे में पिता की मौत | फ़ोटो: TVL News

 हरदोई: हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र से 22 नवंबर की शाम से लापता एक युवती का शव गन्ने के खेत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार किया गया और और फिर युवती की हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में ही गाड़ दिया गया| आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3 दिसंबर को गन्ने के खेत में दफन किए गए शव को बरामद किया| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है|



दरअसल, यह पूरा मामला हरदोई जिले के थाना मझिला इलाके के एक गांव का है| 22 वर्षीय युवती 22 नवंबर को शाम करीब 5 बजे घर से मजार जाने की बात कहकर निकली थी जिसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंची।काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मझिला थाने में एक  नामजद शख्स खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई|  परिजनों के मुताबिक, बेगूसराय हाथीपुर का रहने वाला प्रदीप जो इरफान नाम के व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता है। उसने उसकी 22 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।  



पुलिस ने शनिवार (3 दिसंबर को) ट्रैक्टर ड्राइवर प्रदीप को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने मालिक इरफान के साथ मिलकर गन्ने के खेत में युवती को दफन करने की बात को स्वीकारा, जिसके बाद आरोपी प्रदीप की निशानदेही पर युवती के शव को बरामद किया गया | 


सदमे में आरोपी के पिता की मौत

इसके बाद पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के बाद युवती की हत्या कर खेत में शव दफनाने के आरोपी इरफान को भी शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया।लेकिन इसी दौरान आरोपी इरफान सिपाही की कारबाइन लेकर भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने इरफान के पैर में गोली मार दी, और उसको शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया | जब देर रात करीब 11 बजे इरफान के पिता फारुख को इरफान के गोली मारे जाने की खबर,लगी तो उनकी सदमे में हार्ट अटैक से मौत हो गई।


 गैंगरेप के बाद युवती की हत्या कर खेत में गाड़ दिया शव

जांच में पता चला कि, 22 नवंबर की रात आरोपी प्रदीप शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस लौट रहा था| तभी रास्ते में उसे युवती मिली जिसके बारे में उसने अपने मालिक को सूचना दी तो उसके मालिक इरफान ने युवती को साथ लाने को कहा|  इसके बाद दोनों ने गन्ने के खेत में ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर शव वहीं दफना दिया है।



दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के दौरान युवती की हत्या की गई:SP

SP राजेश द्विवेदी ने बताया,''हरदोई 10-11 दिन पहले एक युवती लापता हुई थी। जांच में पता चला कि परिवार द्वारा नामजद व्यक्ति जो ट्रैक्टर ड्राइवर है उसे 22 नवंबर की रात को लड़की रास्ते में मिली। जिसकी सूचना उसने अपने मालिक को दी तो मालिक ने लड़की को साथ लाने को कहा| दोनों ने मिलकर युवती को खेत में दफना दिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। इसी बीच एक आरोपी इरफान ने पुलिस राइफल छीन कर भागने का प्रयास किया, पकड़ने के दौरान वे घायल हो गया। दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के दौरान युवती की हत्या की गई है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।