मेरठ: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को मायके वालों की शिकायत पर 8 दिन पूर्व दफनाए गए विवाहिता महिला के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया| महिला के मायके वालों ने दहेज के लिए और दूसरी शादी का विरोध करने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। दरअसल, यह पूरा मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर का है|
26 नवंबर को नसरीन पत्नी आमिर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी| इसके बाद ससुराल वालों उसके शव को दफना दिया| विवाहिता महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी नसरीन की हत्या की गई है। जबकि ससुराल वालों का कहना था कि नसरीन ने फांसी लगा ली।
नसरीन के पिता शफीकुद्दीन ने बताया कि 11 साल पहले अपनी बेटी नसरीन का निकाह आमिर से की थी। निकाह के बाद ससुराल वाले बेटी को परेशान करने लगे|धमकी देने लगे कि किसी दूसरी लड़की से दोबारा शादी करा देंगे। बेटी के दो बच्चे भी हुए। मगर ससुराल में उसको परेशान किया जाता रहा। हम समझाते रहे कि 2 बच्चे हैं। कहां जाएगी जैसा भी है ससुराल में ही रह लो, इन्हें निभा लो।
शफीकुद्दीन ने बताया कि 26 नवंबर को दामाद आमिर ने फोन पर बताया कि नसरीन बीमार है, सांस नहीं आ रही। हम लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो देखा नसरीन मरी पड़ी थी। उसका शरीर अकड़ रहा था। पिता का आरोप है कि बेटी को ससुराल वालों और उसके शौहर ने मिलकर मारा है।
रविवार को डीएम के आदेश पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नसरीन का शव कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
मायके वालों ने आरोप लगाया है कि युवती की हत्या की गई, शव को कब्र से बाहर निकाला गया: एसपी सिटी
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि,''लिसाड़ी गेट थाने के अंतर्गत 26 नवंबर को एक युवती की मौत हुई थी, शव को उसके ससुराल वालों के द्वारा दफना दिया था। युवती के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि युवती की हत्या की गई है। शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|