बीजेपी सरकार में नौजवानों को न नौकरी मिली न रोजगार, मिली है तो लाठी: अभिषेक मिश्रा
हरदोई: हरदोई जनपद के संडीला विधानसभा क्षेत्र के भरावन ब्लॉक में आयोजित विजय संकल्प चौपाल को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता म…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बीजेपी सरकार में नौजवानों को न नौकरी मिली न रोजगार, मिली है तो लाठी: अभिषेक मिश्रा | फ़ोटो: TVL News
हरदोई: हरदोई जनपद के संडीला विधानसभा क्षेत्र के भरावन ब्लॉक में आयोजित विजय संकल्प चौपाल को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से बहुत परेशान है। पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम की वजह से गरीबों को 2 वक्त की रोजी रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा श्मशान, कब्रिस्तान, दिवाली ईद में भेद करने वाले प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री जी कोरोना काल में मरे हुए लोगों को अंतिम संस्कार की सामग्री तक नहीं उपलब्ध करा पाए।
उन्होंने कहा बीजेपी सरकार ने किसानों को 1 साल तक परेशान किया। बीजेपी सरकार में नौजवानों को न नौकरी मिली न रोजगार। मिली है तो लाठी इसलिए पढ़े लिखे नौजवानों ने समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय है। यूपी स्वास्थसेवाओं के मामलें में अंतिम पायदान पर है। बेरोजगारी अपराध व महिला अपराध के मामले में यूपी नम्बर एक पर है। कार्यक्रम को हरदोई समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल, ने संबोधित किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।