मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा राज में कराह रही प्रदेश की जनता, चारों ओर चल रही सपा की लहर : अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक रथ के मुकाबले भाजपा के छह रथ नाकाम साबित हो रहे हैं। समाजवादी विजय रथ…

भाजपा राज में कराह रही प्रदेश की जनता, चारों ओर चल रही सपा की लहर : अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार
भाजपा राज में कराह रही प्रदेश की जनता, चारों ओर चल रही सपा की लहर : अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक रथ के मुकाबले भाजपा के छह रथ नाकाम साबित हो रहे हैं। समाजवादी विजय रथ के पहिए जहां-जहां घूम रहे हैं, जनसमर्थन की आंधी उठ रही है। हर तरफ उमड़ता जनसैलाब संकेत दे रहा है कि अब भाजपा के दिन बीत गए हैं। समाजवादी विजय रथ अबाधगति से बढ़ता हुआ प्रचंड बहुमत के रास्ते को प्रशस्त करने में सफल होगा।



अखिलेश यादव ने आज डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार, लखनऊ में एकत्र बड़ी संख्या में समर्थकोे एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सन् 2022 में लोकतंत्र को बचाने का अंतिम चुनाव है। भाजपा अपनी नाकामियों को लेकर बुरी तरह बौखला गई है। विधानसभा चुनावों में अपनी हार सुनिश्चित देखकर भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या पर उतारू हो गई हैं।  



यादव ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब राजनीति में विश्वास का संकट पैदा हुआ है। सत्ताशीर्ष की भाषा अभद्र, मर्यादाविहीन और निंदापरक होती जा रही है। भाजपा का कोई विजन न होने से प्रदेश का विकास अवरुद्ध है। किसान तबाह है, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उद्योग और कामधंधे बंद है। भाजपा राज में प्रदेश की जनता कराह रही है। चारों ओर समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। जनता ने मन बना लिया है कि वह इस बार भाजपा को ऐतिहासिक पराजय से परिचय होगा।



उन्होंने कहा,';भाजपा ने जितने वादे किए या अपने संकल्प पत्र में लिखे थे, उनमें एक भी पूरा नहीं किया। कालाधन वापस लाने और हर एक के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा होने के वादों का तो अब जिक्र भी नहीं होता है। भाजपा ने वास्तव में कालाधन के समानांतर अर्थव्यवस्था कायम कर रखी है। जब तक भाजपा रहेगी तब तक कालाधन का धंधा बंद नहीं होगा।



अखिलेश ने कहा,';भाजपा के पास अपना काम बताने लायक कुछ भी नहीं है। भाजपा विरोधियों को प्रताड़ित करने और झूठ-फरेब की राजनीति करती है। चूंकि अब भाजपा अपनी निश्चित हार से डरी-सहमी है इसलिए वह षड्यंत्र करने में लगी है। जनता इससे भलीभांति अवगत है और वह किसी भी हालत में अब भाजपा को जीतने नहीं देगी। जनता समाजवादी पार्टी की जीत में ही अपनी जीत मान रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।