हरदोई: भाजपा के गोपामऊ से विधायक श्याम प्रकाश ने फेसबुक के माध्यम से अपने क्षेत्र की सड़कों का मुद्दा उठाया है। हरदोई के गोपामऊ से बीजेपी विधायक ने ऐलान किया है कि वह अगर अपने क्षेत्र की सड़कों को नहीं बनवा पाए तो विधायकी से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने लिखा है कि अगर अपने क्षेत्र में सड़कें न बनवा सके तो विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे|
भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने लिखा है कि,''पिहानी व गोपमाऊ के चारो तरफ के भाइयों ,।। दर्द जो देखा इनका हमने ,तो हम अपना भूल गए । क्योकि अपना गम इन से कम है ।।मतलब अपने क्षेत्र में सड़के अभी इतनी नही टूटी है किन्तु इसके समकक्ष जर्जर जरूर है ।। मैं आप और आप की भावनाओ के साथ हूं।। प्रयास जारी है ।। यदि अपनी सरकार में पिहानी ,गोपमाऊ के चारो तरफ की जर्जर सड़के न बनवा सका , तो अपनी नैतिक और राजनैतिक जिम्मेदारी समझते हुए विधायक पद से ही त्यागपत्र दे दूंगा।।
इसके बाद और पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा,'' मेरी पोस्ट एवम जनता के दर्द का, शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन एवम pwd विभाग के अधिकारियों ने गम्भीरता एवम प्राथमिकता से लिया सग्ज्ञान तथा उच्च अधिकारियों ने की वार्ता ,।।पुनः प्रस्ताव भेज कर जर्जर सड़को के शीघ्र निर्माण का दिया आश्वासन । सभी अधिकारियों एवं सरकार को धन्यवाद तथा जनहित की इस समस्या में मेरे साथ खड़े होने वाले सभी महानुभाओं का आभार।।