मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड: पूर्व मंत्री व भाजपा नेता विनोद आर्य पर ड्राइवर के साथ 'कुकर्म और हत्या के प्रयास' का आरोप, अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता हैं

हरिद्वार: भाजपा नेता व राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। विनोद आर्य के खिलाफ मंगलवार को हरिद्वार में अपने ड्राइवर के साथ 'कुकर्म' करने और…

उत्तराखंड: पूर्व मंत्री व भाजपा नेता विनोद आर्य पर ड्राइवर के साथ 'कुकर्म और हत्या के प्रयास' का आरोप, अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता हैं
उत्तराखंड: पूर्व मंत्री व भाजपा नेता विनोद आर्य पर ड्राइवर के साथ 'कुकर्म और हत्या के प्रयास' का आरोप, अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता हैं | फ़ोटो: TVL News

हरिद्वार:  भाजपा नेता व राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। विनोद आर्य के खिलाफ मंगलवार को हरिद्वार में अपने ड्राइवर के साथ 'कुकर्म' करने और उसे मरवाने की कोशिश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विनोद आर्य पुलकित आर्य के पिता हैं, जो 18 सितंबर 2022 को 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या का मुख्य आरोपी हैं।



25 वर्षीय ड्राइवर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने और एसएसपी कार्यालय शिकायत प्रकोष्ठ को एक आवेदन भेजने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। विनोद आर्य के खिलाफ हरिद्वार के ज्वालापुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के धारा 377 (अप्राकृतिक रूप से संभोग करना), 511 (आजीवन कारावास या अन्य कारावास के साथ दंडनीय अपराध करने का प्रयास), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है



ज्वालापुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) आरके सकलानी के मुताबिक, विनोद ने ड्राइवर को अपने हरिद्वार स्थित आवास पर एक कमरा उपलब्ध कराया था।  शिकायत के मुताबिक विनोद ने रात में ड्राइवर को अपने कमरे में बुलाया और मालिश करने के लिए कहा. ड्राइवर का आरोप है कि मसाज सेशन के दौरान विनोद ने उसके साथ छेड़छाड़ (अश्लील हरकतें)  करने की कोशिश की। ड्राइवर ने कहा कि शुरू में उसे लगा था कि चीजें बदलेंगी और इसलिए उसने तुरंत पुलिस को सूचित नहीं किया। 



कुछ दिन पहले रात को तकरीबन साढ़े 10 बजे विनोद आर्य ने बुलाया और मालिश के दौरान कुकर्म करने की कोशिश की। ड्राइवर ने विनोद आर्य पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में वह अपनी बाइक पर घर का सामान लेने निकला था जब कुछ लोगों ने उसे मारने के इरादे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।  जिससे उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया।



SP क्राइम रेखा आर्या ने कहा, ''घटना 2 दिसंबर की है,डाक पत्र से शिकायत की गई थी, इसमें धारा 377,307, 504,506 लगाई गई है।" SP क्राइम रेखा आर्या ने कहा,''विनोद आर्य के ख़िलाफ उन्हीं के ड्राइवर ने शिकायत की है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है|



गौरतलब है कि, 18 सितंबर को विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की पुलकित और दो अन्य लोगों ने हत्या कर दी थी. तीनों ने एक झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की कि अंकिता रिसॉर्ट में अपने कमरे से गायब हो गई, लेकिन बाद में, आरोपी ने अंकिता भंडारी की हत्या के बाद उसके शव को चीला नहर में फेंकने की बात कबूल की। राज्य सरकार ने बाद में मामले की जांच के लिए डीआईजी पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया।


इस घटना के सुर्खियों में आने के बाद उत्तराखंड बीजेपी ने उनके पिता विनोद आर्य और बड़े भाई अंकित आर्य को पार्टी से निकाल दिया था. पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भी अंकित को उत्तराखंड ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।