हरिद्वार: हरिद्वार 'धर्म संसद' हेट स्पीच मामले (Haridwar Hate Speech Case) में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 15 जनवरी की रात हरिद्वार पुलिस ने नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
15 जनवरी की रात यति नरसिंहानंद को महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था न कि हेट स्पीच मामले में|आज यानी रविवार को हरिद्वार पुलिस ने कहा ,''हरिद्वार कोर्ट ने 'धर्म संसद' हेट स्पीच मामले में यति नरसिंहानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है|
वहीं कल यानी शनिवार को हरिद्वार पुलिस का कहना था ,महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ 2-3 मामले दर्ज हैं|
गौर हो कि,''नरसिंहानंद की गिरफ्तारी महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी में दर्ज एक मुकदमे में की गई थी। 12 जनवरी को महिला ने हरिद्वार पुलिस को शिकायत की थी। उधर, जितेंद्र नारायण सिंह यानी वसीम रिजवी को भी पुलिस 3 दिन पहले हेट स्पीच के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
कल यानी शनिवार को CO सिटी हरिद्वार शेखर सुयाल ने कहा था,'' ,महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में धर्मगुरु यति नरसिंहानंद को गिरफ़्तार किया गया है। उनके ख़िलाफ़ 2-3 मुकदमें चल रहे थे। महिलाओं के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्हें गिरफ़्तार किया गया है|
उधर, नरसिंहानंद की गिरफ्तारी को लेकर हरिद्वार के साधु-संत लामबंद हो गए हैं। वह हरकी पैड़ी पर प्रतिकार सभा कर रहे हैं, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया था।