हरियाणा हिंसा: हरियाणा के नूंह से 31 जुलाई को शुरू हुई हिंसा के बाद राज्य में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। हिंसा की आग में कई बेगुनाहों के परिवार झुलस गए हैं| हिंसा की वजह से अभी तक 2 पुलिसकर्मी और 5 आम नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है"| नूंह में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार 19 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है| हिंसा में शामिल गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया था। जिसके बाद आज गुरुवार को जिला अदालत में पुलिस ने पेश किया था। अदालत के आदेश पर इन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हरियाणा हिंसा में अब तक 176 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें हिंसा के 19 आरोपियों को पुलिस ने आज जेल भेज दिया है। नूंह हिंसा के चलते हरियाणा के 5 जिलों में हिंसा फैल गई थी। इन पांचों जिलों में अबतक 93 एफआईआर दर्ज हुई हैं।
हरियाणा सरकार ने नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों और जिला गुरुग्राम के उपमंडल सोहना, पटौदी और मानेसर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट निलंबन को आज दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक रूप से हटा दी थी।
हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) TVSN प्रसाद ने बताया कि ,''5 जिलों में 93 FIR दर्ज की गई हैं। नूंह में 46 FIR, फरीदाबाद में 3 FIR और गुरुग्राम में 23 FIR दर्ज की गई हैं...अब तक 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 78 लोगों को निवारक हिरासत में लिया गया है...राष्ट्रीय हित हमारे लिए सर्वोपरि है। शांति बनाई जाए और भड़काऊ पोस्ट न किए जाएं|
अपर मुख्य सचिव गृह विभाग TVSN प्रसाद ने बताया कि,''हम जांच कर रहे हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो और किसी भी समूह का हो। अगर किसी ने कुछ ऐसा किया है जो देश और समाज के हित के लिए हानिकारक है तो हम उन्हें नहीं बख्शेंगे लेकिन यह सब सावधानी से करने की जरूरत है। सबूत एकत्रित करने की ज़रूरत है, फोरेंसिक सबूत एकत्रित करने की ज़रूरत है|
गुरुग्राम के ACP वरुण कुमार ने कहा,'सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत सारी अफवाहें फैलाई जा रही हैं और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं... हम लोगों की पहचान कर रहे हैं। मैं जनता को बताना चाहता हूं कि हम हिंदू या मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं। हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो दुर्व्यवहार, गुमराह कर रहे हैं और गलत गतिविधियों में शामिल हैं... हम लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं... हम नहीं चाहते कि लोग अफवाहें फैलाएं|
हरियाणा हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए। लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। जांच चल रही है। कार्रवाई जारी है|
हरियाणा हिंसा पर हरियाणा के पूर्व सीएम बीएस हुड्डा ने कहा,''अगर सही समय पर सही कदम उठाए गए होते तो इस घटना को टाला जा सकता था। जब दंगा होता है तो उससे किसी भी पक्ष को फायदा नहीं होता बल्कि लोगों को बहुत नुकसान होता है, नुकसान राज्य और देश का होता है। गुरुग्राम और फ़रीदाबाद औद्योगिक शहर हैं और गुरुग्राम में कई MNC के कार्यालय हैं। स्कूल और कॉलेज बंद हैं और इन MNC के कार्यालय बंद हैं। तो, कौन भुगतेगा? देश और राज्य...|
पूर्व सीएम बीएस हुड्डा ने कहा,''हरियाणा के नूंह में जो हुआ, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां के पुलिस अफसर का कहना था कि उसने घटना की जानकारी सरकार को पहले ही दे दी थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। अगर समय रहते सरकार ने सही फैसला किया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। हुड्डा ने कहा,'हरियाणा हिंसा पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि ये सोची, समझी साजिश थी। BJP के मंत्री कहते हैं कि यात्रा में उनके पास हथियार और डंडे कैसे आए? ये सभी विवादित बयान हैं। हरियाणा की BJP सरकार प्रशासनिक तौर पर पूरी तरह से फेल हो गई है। अगर पुलिस को सही निर्देश दिए जाते तो ये हादसा नहीं होता।
पूर्व सीएम बीएस हुड्डा ने कहा,'एक तरफ हरियाणा में G-20 की मीटिंग होती है, जिसक??? सब्जेट था 'क्राइम एंड सिक्योरिटी' दूसरी तरफ वहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम सभी को सुरक्षा नहीं दे सकते। मैं पूछता हूं कि सरकार का क्या काम होता है ? हम सरकार से मांग करते हैं कि जिसने भी दंगा भड़काने का काम किया है, उसे सजा दी जाए।