मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मानहानि मामले में पहलवान बजरंग पुनिया को किया तलब

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नरेश दहिया (कुश्ती कोच) द्वारा दायर मानहानि मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया को तलब किया। कोर्ट ने पुनिया को बतौर आरोपी 6 सितंबर को तलब किया…

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मानहानि मामले में पहलवान बजरंग पुनिया को किया तलब
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मानहानि मामले में पहलवान बजरंग पुनिया को किया तलब | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नरेश दहिया (कुश्ती कोच) द्वारा दायर मानहानि मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया को तलब किया। कोर्ट ने पुनिया को बतौर आरोपी 6 सितंबर को तलब किया है।



शिकायतकर्ता नरेश दहिया ने आपराधिक मानहानि शिकायत के माध्यम से कहा कि 10 मई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन ( महिला पहलवानों द्वारा भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों ) के दौरान, बजरंग पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।



गौरतलब है कि, भारतीय के शीर्ष पहलवानों के नेतृत्व में देश के 30 पहलवान जनवरी 2023 में धरने पर बैठ गए थे। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला खिलाड़ियों और महिला कोच का यौन शोषण करते हैं।



भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने विनेश फोगाट ने कहा था, "महिला पहलवानों को राष्ट्रीय शिविरों में डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोचों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया है। “ वर्षों से महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। कई युवा महिला पहलवानों ने शिकायत की है| राष्ट्रीय शिविरों में यौन उत्पीड़न की शिकायत की है।"


विनेश फोगाट ने कहा, ''कोच महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।'' 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।