मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

किसानों का सर फोड़ देना'..लिखित में बता रहा हूं , करनाल के SDM का वीडियो वायरल, भड़के BJP सांसद वरुण गांधी, बोले -...यह अस्वीकार्य है..

करनाल/ नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल में शनिवार 28 अगस्त को जमकर बवाल हो गया| करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया| लाठीचार्ज में कई किसानों को बुरी तरह चोट…

किसानों का सर फोड़ देना'..लिखित में बता रहा हूं , करनाल के SDM का वीडियो वायरल, भड़के BJP सांसद वरुण गांधी, बोले -...यह अस्वीकार्य है..
किसानों का सर फोड़ देना'..लिखित में बता रहा हूं , करनाल के SDM का वीडियो वायरल, भड़के BJP सांसद वरुण गांधी, बोले -...यह अस्वीकार्य है.. | फ़ोटो: TVL News

करनाल/ नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल में शनिवार  28 अगस्त को जमकर बवाल हो गया| करनाल में  बसताड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया|  लाठीचार्ज में कई किसानों को बुरी तरह चोटें आई हैं। किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें किसान खून से लथपथ दिखाई दे रहा है।


इस बीच करनाल के SDM का एक वीडियो वायरल हो रहे हैं,''जिसमें वो पुलिसकर्मियों को किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देते हुए नजर आ रहे हैं।"डीएम इस वीडियो में पुलिसकर्मियों से कह रहे,'''सीधे सर फोड़ देना। मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं, लिखित में बता रहा हूं..सीधे लट्ठ मारना।"  इस वीडियो को कई नेताओं ने शेयर किया है। हालांकि TheViralLines (TVLnews)  इस वीडियो की प्रामणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



करनाल के SDM इस वीडियो में पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं, "जो भी यहां से आगे जाने की कोशिश करे, उसका सिर फोड़ देना, इसमें कोई डाउट नहीं है, आपको किसी डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। किसी भी हालत में इन्हें इस लाइन के आगे नहीं जाने देना है। डीएम कह रहे हैं कि हमारे पास पर्याप्त फोर्स है। हम दो दिन से यहां ड्यूटी कर रहे हैं। यहां से आगे एक बंदा नहीं जाना चाहिए। अगर कोई आगे जाता है तो उसका सिर फूटा हुआ होना चाहिए।"



करनाल के SDM एक वीडियो बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने शेयर किया है| वीडियो शेयर कर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने निंदा की है|। उन्होंने एक वीडिया ट्वीट किया है और लिखा कि मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो एडिटेड होगा और डीएम ने यह बातें नहीं कही होंगी, नहीं तो यह अस्वीकार्य है कि लोकतांत्रिक देश में हमारे नागरिकों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाए।




हरियाणा: करनाल में किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई के फटे सिर: पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ किसानों में आक्रोश, हाईवे और टोल किए जाम



वीडियो करनाल के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आयुष सिन्हा का हैं, जिसमें वो पुलिसकर्मियों के एक समूह के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं और उन्हें निर्देश दे रहे हैं कि कोई भी विरोध करने वाला किसान क्षेत्र में एक निश्चित बैरिकेड से आगे न जाए|



करनाल के SDM इस वीडियो में पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं, "जो भी यहां से आगे जाने की कोशिश करे, उसका सिर फोड़ देना, इसमें कोई डाउट नहीं है, आपको किसी डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। किसी भी हालत में इन्हें इस लाइन के आगे नहीं जाने देना है। डीएम कह रहे हैं कि हमारे पास पर्याप्त फोर्स है। हम दो दिन से यहां ड्यूटी कर रहे हैं। यहां से आगे एक बंदा नहीं जाना चाहिए। अगर कोई आगे जाता है तो उसका सिर फूटा हुआ होना चाहिए।"



SDM बोल रहे हैं कि, सिम्पल है, जो भी यहां से (बैरिकेड की तरफ इशारा कर के) कोई नहीं जाना चाहिए। जो जाए उसका सिर फोड़ दो, मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं। सीधे लट्ठ मारना, कोई डाउट। मारोगे...?


जवाब में पुलिस वालों की आवाज आई- जी सर।

SDM साहब कहते हैं कि, सीधे उठा-उठा कर मारने पीछे। कोई डाउट नहीं है। कोई डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। क्लीयर है। ये नाका किसी भी हालत में लीक नहीं होने देंगे। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में 100 की फोर्स पीछे है। कोई इश्यू नहीं है। ठीक है। हम पूरी रात नहीं सोए हैं। दो दिन से ड्यूटी कर रहे हैं। यहां से एक बंदा नहीं जाना चाहिए। जो जाए तो उसका सिर फूटा होना चाहिए।




https://www.thevirallines.net/haryana-news-police-baton-charged-farmers-who-were-protesting-at-bastara-toll-plaza-area-in-karnal



वही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीडियो शेयर कर लिखा कि  ,'मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री का करनाल में किसानों पर क़ातिलाना हमला करने का षड्यंत्र ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के आदेशों से साफ़ है - जो पुलिस को किसानों का सर फोड़ने और सर पर लाठियाँ बरसाने का आदेश दे रहे हैं। भाजपा-जजपा है “जनरल डायर” सरकार !.......#भाजपा_जजपा_है_जनरल_डायर_सरकार



इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसको लेकर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर इस तरह लाठीचार्ज करना सरासर ग़लत है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।