मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हाथरस: जमानत पर बाहर आया छेड़छाड़ का आरोपी, पीड़िता के पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| यौन शोषण के आरोप में जेल जा चुके और अभी जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी ने पीड़िता के पिता की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी|…

हाथरस: जमानत पर बाहर आया छेड़छाड़ का आरोपी, पीड़िता के पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार
हाथरस: जमानत पर बाहर आया छेड़छाड़ का आरोपी, पीड़िता के पिता को गोलियों से भूना, दो गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| यौन शोषण के आरोप में जेल जा चुके और अभी जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी ने पीड़िता के पिता की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी| हाथरस जिले में सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में एक पिता को अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ केस दर्ज कराना महंगा पड़ गया। 



2018 में दर्ज छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  




पुलिस ने बताया, थाना सासनी के ग्राम नौजपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।""दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया,''मृतक ने मुख्य अभियुक्त पर आज से ढ़ाई साल पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके लिए वह एक महीने जेल भी गया था। आरोपी की पत्नी और मौसी की मृतक की दो बेटियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी और मृतक में बहस हो गई और उसने परिवार के कुछ लड़कों को बुलाकर उन पर गोली चला दी|




हाथरस में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू करने के भी निर्देश दिए हैं।





हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में सोमवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर खेत में आलू की खोदाई कर रहे 52 वर्षीय किसान अमरीश शर्मा की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि खेत में कुछ मजदूर आलू की बिनाई में लगे थे, तभी आरोपित गौरव शर्मा, रोहिताश शर्मा, निखिल शर्मा व ललितेश शर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ खेत पर हथियारों से लैस होकर पहुंचे। यहां उन्होंने दो साल पहले अमरीश शर्मा के परिवार की एक लड़की की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते के लिए धमकाते हुए फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग में अमरीश शर्मा गोली लगने से वहीं गिर पड़े। आरोपित कार से भाग गए। पुलिस की मदद से अमरीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 





पुलिस ने बताया,''दिनांक 01.03.2021 को शाम करीब 04:30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम नौजरपुर में एक व्यक्ति अमरीश पुत्र जगदीश शर्मा को गौरव शर्मा उर्फ गोलू व उसके तीन साथियों द्वारा गोली मार दी गयी है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी है । सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक सासनी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचकर मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया। 




पुलिस द्वारा घटना के बारे में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि पीड़ित पक्ष द्वारा मुख्य आरोपी गौरव शर्मा के विरुद्ध दिनांक 16.07.2018 को थाना सासनी पर छेडखानी का अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें थाना सासनी पुलिस द्वारा अभियुक्त गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो कुछ दिन बाद माननीय न्यायालय से जमानत पर बाहर आ गया।  




दिनांक 01.03.2021 को मुख्य आरोपी गौरव शर्मा की पत्नी व मौसी गाँव के एक छोटे से मंदिर में आये हुए थे, जहाँ पर मृतक की दोनो बेटियां भी मौजूद थीं जिनसे पुराने विवाद को लेकर आरोपी गौरव शर्मा की पत्नी व मौसी की कहासुनी हो गयी। महिलाओं के मध्य हुए विवाद के उपरान्त आरोपी गौरव शर्मा व मृतक अमरीश भी बीच बचाव में आमने सामने आ गये । जहाँ पर दोनो के बीच भी झगड़ा हो गया। आवेश में आकर मुख्य आरोपी गौरव शर्मा ने मौसी के बेटे तथा दोस्तों को बुलाकर घटना कारित कर दी। वादिया (मृतक की पुत्री) की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सासनी पर मुख्य आरोपी गौरव शर्मा व अन्य साथियो के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है । अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमो का गठन कर दिया गया है । अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।