मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भारत में लोकप्रिय हो रहा फालुन दाफा ध्यान अभ्यास

आपने सुबह पार्क में लोगों को धीमी गति में व्यायाम और ध्यान क्रियाएँ करते देखा होगा। यह फालुन दाफा ध्यान अभ्यास है जिसके बारे में आज हम बताएँगे। फालुन दाफा अभ्यास को देशभर के सभी मुख्य शहरों में सिखाय…

भारत में लोकप्रिय हो रहा फालुन दाफा ध्यान अभ्यास
भारत में लोकप्रिय हो रहा फालुन दाफा ध्यान अभ्यास | फ़ोटो: TVL News

आपने सुबह पार्क में लोगों को धीमी गति में व्यायाम और ध्यान क्रियाएँ करते देखा होगा। यह फालुन दाफा ध्यान अभ्यास है जिसके बारे में आज हम बताएँगे। फालुन दाफा अभ्यास को देशभर के सभी मुख्य शहरों में सिखाया जा रहा है और यह आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है।



फालुन दाफा (जिसे फालुन गोंग भी कहा जाता है) मन और शरीर का एक प्राचीन साधना अभ्यास है।  इसे पहली बार चीन में मई 1992 में श्री ली होंगज़ी द्वारा आरम्भ किया गया था। आज, 100 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोग फालुन दाफा का अभ्यास कर रहे हैं।




फालुन दाफा बुद्ध तथा ताओ विचारधारा पर आधारित अभ्यास है। फालुन दाफा में मन की साधना का अर्थ है नैतिक गुण की साधना यानि  जीवन में सत्य – करुणा – सहनशीलता के नियमों  का पालन करना। शरीर की साधना के लिए इस पद्धति में 5 व्यायाम सिखाये जाते हैं, जो इस प्रकार हैं:




व्यायाम 1: बुद्ध सहस्त्र हस्त प्रदर्शन व्यायाम
यह व्यायाम शरीर की सभी शक्ति नाड़ियों को खोलता है जिससे शरीर में शक्ति का प्रवाह निर्विघ्न हो सके। इस व्यायाम का अभ्यास करते हुए शरीर गर्माहट महसूस करेगा तथा एक अनूठी अनुभूति का अनुभव होगा जैसे वहां एक बहुत प्रभावशाली शक्ति क्षेत्र है।




व्यायाम 2: फालुन स्थिर मुद्रा व्यायाम  

यह शांत भाव में खड़े रहने का व्यायाम है जिसमें चक्र को थामने की चार मुद्राएं है। यह व्यायाम सारे शरीर को पूरी तरह खोल देता है व शक्ति सामर्थ्य को बढ़ाता है।



व्यायाम 3: ब्रह्मांड के दो छोरों का भेदन व्यायाम

यह व्यायाम विश्व की शक्ति का शरीर की भीतरी शक्ति के साथ विलय करता है। बहुत ही कम समय में अभ्यासी रोगग्रस्त ची अपने शरीर से बाहर निकाल सकते हैं तथा समुचित मात्रा में ब्रह्मांड कि शक्ति अंदर ले सकते हैं, जिससे उनका शरीर निर्मल और शुद्ध होता है।


व्यायाम 4: फालुन दिव्य परिपथ व्यायाम

यह व्यायाम महान दिव्य परिपथ को सक्रिय करता है। यह मानव शरीर कि सभी असामान्य परिस्थितियों को ठीक करता है। यह व्यायाम शक्ति नाड़ियों और महान व लघु दिव्य परिक्रमाओं को खोलने की साधारण विधियों की अपेक्षा कहीं श्रेष्ठ है।




व्यायाम 5: दिव्य शक्तियों को सुदृढ करने का व्यायाम

यह अभ्यास बैठकर करने वाला एक उच्च स्तरीय ध्यान अभ्यास है, जो व्यक्ति के शक्ति सामर्थ्य और दिव्य शक्तियों को सुदृढ करता है।चीन में दमन, जबकि फालुन दाफा का अभ्यास दुनियाभर में में किया जा रहा है, लेकिन दुःख की बात यह है कि चीन, जो फालुन दाफा की जन्म भूमि है, वहां इसका दमन किया जा रहा है। 




फालुन दाफा की बढ़ती लोकप्रियता को चीनी कम्युनिस्ट शासन ने अपने बल और भय की विचारधारा के खिलाफ एक चुनौती माना और 20 जुलाई 1999 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पिछले 21 वर्षों से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी फालुन गोंग को दबाने के लिए क्रूर दमन कर रही है जो आज तक जारी है।



फालुन दाफा भारत में:हमारे देश में भी हजारों लोग दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, नागपुर, पुणे आदि शहरों में फालुन दाफा का अभ्यास कर रहे हैं। अनेक स्कूलों में इसका नियमित अभ्यास किया जाता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के परीक्षा परणामों, नैतिक गुण और शारीरिक स्वास्थ्य में दिखाई पड़ता है। मुंबई के अनेक फैशन मॉडल्स भी अपने भागदौड़ भरे जीवन में स्थिरता और तनावमुक्ति के लिए फालुन दाफा को अपना रहे है।




यदि आप भी फालुन दाफा सीखने या इसके बारे में और जानने के लिए इच्छुक हैं तो इसकी अधिक जानकारी www.falundafa.org या www.falundafaindia.org पर पा सकते हैं। फालुन दाफा व्यायाम की नि:शुल्क ऑन-लाइन वर्कशॉप में भाग लेने के लिए आप फालुन दाफा इंडिया फेसबुक पेज पर रजिस्टर कर सकते हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।