Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने गुरुवार देर रात (20 अक्टूबर को) हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की| कांग्रेस पार्टी अब तक कुल 63 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। शुक्रवार को बाकी बची 5 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची के अनुसार, शिमला से हरीश जनार्थ, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, धरमपुर से चंद्रशेखर और नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा को टिकट दिया गया है|
इसके अलावा भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, इंदौरा से मलेंद्र राजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुलह जगदीश सिपहिया, कांगड़ा से सुरेंद्र सिंह काकू, आनी से बंसीलाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, जोगिंदर नगर से सुरेंद्र पाल ठाकुर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलेहड़ से देवेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।
इससे पहले मंगलवार, 18 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
Himachal Pradesh Polls 2022: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली सूची
कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है।