नई दिल्ली: चीन ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में डालने के प्रस्ताव पर एक बार फिर रोक लगा दी है। चीन ने मुंबई के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को 1267 प्रतिबंध व्यवस्था के तहत आतंकवादी नामित करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है।
भारत और अमेरिका ने आतंकवादी तल्हा सईद पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा। पांच महीनों में यह पांचवीं बार है जब चीन ने आतंकवादियों को नामित करने के कदम को रोक दिया है।
बता दें कि, UN में 1267 प्रतिबंध व्यवस्था के तहत आंतकियों को प्रतिबंधित किया जाता है। इसी के तहत हाफिज तल्हा सईद को वैश्विक आतंकी की सूची में डालने के लिए भारत और अमेरिका ने बुधवार को प्रस्ताव रखा था।
भारतीय गृह मंत्रालय ने 8 अप्रैल को एक अधिसूचना में, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के नेता और लश्कर-ए-तैयबा के मौलवी विंग के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के बेटे हाफिज तलहा सईद को यूएपीए अधिनियम 1967 प्रावधानों के तहत एक नामित आतंकवादी घोषित किया था। मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा था कि वह भारत के हितों के खिलाफ पश्चिमी देशों और अफगानिस्तान में जिहाद फैलाने में शामिल रहा है।
गौरतलब है कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद था। मुंबई हमले से पहले इसी कानून के तहत हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया गया था| वर्तमान में फिलहाल वह पाकिस्तान में आतंकवाद संबंधी आरोपों में जेल की सजा काट रहा है।
चीन हमेशा आतंकी देश पाकिस्तानी का समर्थन करता
चीन के अड़ंगे पर कांग्रेस प्रमोद तिवारी ने कहा,'''चीन हमेशा आतंकी पाकिस्तानी का समर्थन करता है। चीन हमेशा वीटो करता है जब कोई देश, भारत या अमेरिका के साथ, प्रतिबंध का प्रस्ताव करता है। इसका मतलब है कि चीन पाक में का समर्थन करता है।
पीएम मोदी को चीन को आतंकवाद का समर्थन करने वाला देश कहना चाहिए
कांग्रेस प्रमोद तिवारी ने कहा,''क्या आपने कभी प्रधानमंत्री को चीन को आतंकवाद का समर्थन करने वाला देश कहते हुए सुना है? क्या वह साहस जुटा सकते है? कमजोरी है, व्यापारिक संबंध। क्या ऐसा है ?..