हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, "हिमाचल में कांग्रेस एकतरफा चुनाव जीत रही है। गुजरात में भी अच्छा माहौल है वहां भी सरकार के खिलाफ भयंकर लहर है। वहां पर बेरोजगारी है अभी नकली शराब के कारण 70 लोगों मारे गए। मोरबी ब्रिज हादसे पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है|
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,'' यह माता रेणुका, भगवान परशुराम एवं माता भंगायणी जी की भूमि है। इस धरती से हमेशा ही सत्य की आवाज़ उठी है। माता भंगायणी साम-दाम-दंड-भेद को पराजित करने वाली देवी थी। उनके आशीर्वाद से यही खासियत पूरे हिमाचल के लोगों की है |
प्रियंका गांधी ने कहा,''स्वतंत्रता संग्राम में जब महात्मा गांधी जी ने सत्य की बात की तो इस देश की राजनीति को एक आध्यात्मिक आधार दिया, जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। उस समय ऐसा कोई आंदोलन नहीं था जो सत्य और अहिंसा के आधार पर लड़ा गया हो|
प्रियंका गांधी ने कहा,''आज जब आप TV और अखबारों में विज्ञापन देखते हैं तो आपको लगता है कि बहुत काम हो गया, लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग होती है। इसलिए मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि आप अपने अनुभव और परिस्थितियों के आधार पर अपना वोट दें | प्रियंका गांधी ने कहा,''कुछ दिनों पहले BJP के बड़े नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में आकर कहा कि - कांग्रेस आपको स्थिर सरकार दे ही नहीं सकती। लेकिन आप खुद बताइए कि आजादी से लेकर अब तक सबसे स्थिर सरकारें किसकी रही हैं और कौन देश में अस्थिरता फैला रहा है!
इस प्रदेश को जब बनाया गया तब सभी ने इंदिरा गांधी जी से कहा था कि यह प्रदेश चल नहीं पाएगा। लेकिन इंदिरा जी ने आपके भरोसे पर यह प्रदेश बनाया। यहां के बुजुर्गों, कर्मचारियों और नौजवानों ने यह प्रदेश बनाया | आप पिछले 5 साल की स्थिति देखिए: - हिमाचल प्रदेश ₹70 हज़ार करोड़ के कर्ज़ में है - यहां के 15 लाख युवा बेरोज़गार हैं - प्रदेश में 63 हज़ार सरकारी पद खाली पड़े हैं
भाजपा के बड़े-बड़े नेता कहते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था में पुरानी पेंशन स्कीम के लिए पैसा ही नहीं है। लेकिन देखिए, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में आज पुरानी पेंशन स्कीम लागू है| अगर भाजपा सरकार के पास देश के कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पैसे नहीं हैं, तो फिर अपने उद्योगपति मित्रों के लाखों करोड़ का कर्ज़ माफ करने के लिए पैसा कहां से आ जाता है |
प्रियंका गांधी ने कहा,''भाजपा सरकार में महंगाई का आलम ये है कि इन्होंने सेब की पैकेजिंग के गत्तों पर भी GST लगा दी है। इस सरकार की नीयत ठीक नहीं है, इसलिए यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि इनकी असलियत पहचानिए | मैं आप सभी के चेहरे पर देख सकती हूं कि आप मुझसे प्रेम करते हैं। लेकिन आप मुझसे प्रेम क्यों करते हैं? क्योंकि मेरी दादी जी ने आपसे एक रिश्ता जोड़ा था, उस रिश्ते को आज मैं निभा रही हूं |
श्रीमती गांधी ने कहा कि,''मेरी दादी जी का इस प्रदेश और आप सभी के साथ प्रेम, सेवा और समर्पण का रिश्ता था। मैं भी यहीं की निवासी हूं और मैं भी यहीं रिटायर होऊंगी | कांग्रेस का वादा है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने के बाद जब मंत्रिमंडल की बैठक होगी, उसी दिन आपके लिए 1 लाख रोज़गार का निर्णय लिया जाएगा| हमारा वादा है कि सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पुरानी पेंशन स्कीम पर निर्णय होगा। आपको OPS मिलेगा, यह आपका हक है | अगर भाजपा सरकार की नीयत युवाओं को रोज़गार देने की होती तो न PSUs बेचे जाते, न छोटे व्यापारियों को दबाया जाता और न ही हज़ारों सरकारी पद खाली रहते|