हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा,'' अगर रोटी सेकते समय उसे नहीं पलटें तो रोटी जल जाती है और इसलिए जयराम ठाकुर को जयराम जी कहते हुए आप सब को परिवर्तन लाना है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही 10 दिनों में OPS लाएंगे और 1 लाख लोगों को नौकरी और 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे|
हिमाचल प्रदेश के शिमला में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा था,''हमने जो वायदे किए हैं और हमारी पार्टी के नेताओं ने जो आपके सामने 10 वायदे रखे हैं और वो पूर्ती करने के हैं, वो कोई असंभव नहीं है, सब संभव है, क्योंकि जब हमारी यूपीए सरकार थी, उस वक्त मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में, सोनिया जी के नेतृत्व में 72 हजार करोड़ रुपए हमने किसानों का कर्जा माफ किया था। यहाँ के किसानों का भी कर्जा माफ करने का हमने बीड़ा उठाया है, वो जरुर करके रहेंगे।
खड़गे ने बुधवार को कहा था,''पेंशन स्कीम हम पहले लागू करेंगे, ये वायदा हमारी पार्टी का है, हमारी सरकार का है और जब भी हमको मौका मिलेगा, पहला कार्यक्रम, पहला कदम यही उठाएंगे। इसके बारे में प्रियंका गांधी जी भी बहुत सी रैलियाँ करके आपसे मिली हैं। उन्होंने भी कहा है और हमारी पार्टी के हर नेता ने इन 10 चीजों को आपके सामने रखा है।
1- पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल, मतलब लागू कर दी जाएगी।
2- महिलाओं को मिलेंगे, हर महीना 1,500 रुपए।
3- महंगाई की मार, 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे।
4- युवाओं को 5 लाख रोजगार हम देंगे।
5- अभी जो मैंने कहा कि जो बागवान तय करेंगे, फलों की कीमत, एमएसपी, जो भी इकॉनमिकली, वायबल होता है, उसकी एमएसपी भी हम लोग करेंगे।
6- युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्ट अप फंड किया जाएगा। तो ये सब हमारे वायदे
7- मोबाइल क्लीनिक से होगा, हर गांव में मुफ्त इलाज।
8- हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी मीडियम, इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेंगे।
9- गाय-भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदेंगे।
10- दो रुपए किलो में गोबर खरीदेंगे।
उन्होंने कहा,"जुमले नहीं, जैसा मोदी साहब ने जुमला किया- हर एक की जेब में 15-15 लाख रुपए डालूँगा । कहाँ से लाए, आया 9 साल में? कहाँ है 15 लाख, क्यों झूठ बोलते हैं? क्यों दिशा भूल करते हो? सच बोलो, सच बोलकर वोट लो। काम करके वोट लो। आपने ये भी कही कि 2 करोड़ नौकरियाँ हर साल युवाओं को मिलेंगी। वो कहाँ हैं भईया ? अब तो साढ़े अठारह करोड़ नौकरियाँ होनी चाहिए थीं। 18 करोड़ अगर नौकरियाँ होती, तो इतने युवा लोग बेकार होकर सड़क पर नहीं घूमते और आप अग्निपथ योजना लाकर, अग्निवीर बनाकर युवाओं को एम्प्लॉयमेंट देंगे। अरे है तो भर्ती करो पहले, जो नौकरियाँ हैं, वो तो भर्ती करो।