मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी ने CM सुक्खू के साथ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत-पुनर्वास और बहाली प्रयासों की समीक्षा की; केंद्र से हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने और वहां हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहुंचीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदे…

प्रियंका गांधी ने CM सुक्खू के साथ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत-पुनर्वास और बहाली प्रयासों की समीक्षा की; केंद्र से हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
प्रियंका गांधी ने CM सुक्खू के साथ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत-पुनर्वास और बहाली प्रयासों की समीक्षा की; केंद्र से हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग | फ़ोटो: TVL News

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने और वहां हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहुंचीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और देवरी गांव में राहत, पुनर्वास और बहाली प्रयासों की समीक्षा की।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "हिमाचल में जब ये आपदा आई तब हिमाचल के हर वासी के दिल में एक भावना जगी की हम इस आपदा का सामना एक साथ करेंगे...हमारी सरकार दिन रात काम रही है। जितना नुकसान आपका हुआ है आपको उसकी पूरी मदद मिलेगी। जिनके घरों का नुकसान हुआ है उसके लिए भी सरकार मुआवजा देगी। ये पूरा देश आपके साथ खड़ा है। मैं भाजपा के मंत्रियों से कहना चाहती हूं कि इस आपदा पर राजनीति ना करें। अगर केंद्र सरकार इसे एक राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो उससे बहुत राहत मिल सकती है।"



प्रियंका गांधी ने कहा, "यहां बहुत दर्दनाक स्थिति है और बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है...हम बार-बार केंद्र सरकार से कह रहे हैं कि इसे एक राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो इससे बहुत सुविधा हो जाएगी। प्रदेश सरकार की तरफ से जो-जो हो सकता है वे किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद आपदा के समय से मदद करने में जुटे हैं। कुछ चीजें सिर्फ केंद्र सरकार ही कर सकती है और मुझे उम्मीद है कि वे करेंगे। मुझे नहीं लगता कोई इस प्रकार की आपदा का राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहता है। जब इतना बड़ा संकट आया है तो पूरे देश को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए।"



हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "मैंने PM मोदी को कहा था कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कीजिए। 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है...मैं प्रियंका गांधी का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने आज हिमाचल प्रदेश आकर हर जगह दौरा करने का विचार रखा और महसूस किया कि राष्ट्रीय आपदा की घोषणा होनी चाहिए। हम सब की यही मांग है|




प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा,''हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने भयानक तबाही मचाई है। बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते राज्य में बड़ी संख्या में जानें गई हैं, लोग बेघर हुए हैं। हिमाचल सरकार अपने स्तर पर राहत एवं पुनर्वास के हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन जितने बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, उस हालात में राज्य को मदद की जरूरत है। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए ताकि आपदा से प्रभावित भाई-बहनों का समुचित पुनर्वास हो सके।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।