डीजल इंजन वाहनों पर लग सकता है 'एक्स्ट्रा' 10% टैक्स, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने रखा प्रस्ताव
नई दिल्ली: डीजल की गाड़ियां खरीदने पर लोगों को अतिरिक्त टैक्स लेना पड़ सकता है। केंद्र सरकार डीजल इंजन वाली गाड़ियों पर 10 फीसदी का अतिरिक्त टैक्स लगाने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मं…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
डीजल इंजन वाहनों पर लग सकता है 'एक्स्ट्रा' 10% टैक्स, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने रखा प्रस्ताव | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: डीजल की गाड़ियां खरीदने पर लोगों को अतिरिक्त टैक्स लेना पड़ सकता है। केंद्र सरकार डीजल इंजन वाली गाड़ियों पर 10 फीसदी का अतिरिक्त टैक्स लगाने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने डीजल गाड़ियों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने का प्रस्ताव रखा है|
डीजल इंजन वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "डीज़ल की गाड़ियों नहीं बढ़नी चाहिए और इसलिए आप अपने स्तर पर यह निर्णय लें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं सरकार, वित्त मंत्री को यह सिफारिश करूंगा कि डीज़ल अधिक प्रदूषण कर रहा है इसिलए इसको हतोत्साहित करने के लिए इस पर अतिरिक्त 10% टैक्स लगाना चाहिए।"
हालांकि नितिन गडकरी ने ट्वीट कर डीजल इंजन वाली गाड़ियों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाने की सिफारिश की खबरों का खंडन किया...|केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, "यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि सरकार द्वारा वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव सक्रिय विचाराधीन नहीं है। 2070 तक कार्बन नेट ज़ीरो हासिल करने और डीजल जैसे खतरनाक ईंधन के कारण होने वाले वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के साथ-साथ ऑटोमोबाइल बिक्री में तेजी से वृद्धि के लिए हमारी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप, सक्रिय रूप से स्वच्छ और हरित वैकल्पिक ईंधन को अपनाना जरूरी है। ये ईंधन आयात के विकल्प, लागत प्रभावी, स्वदेशी और प्रदूषण मुक्त होने चाहिए।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।