हरियाणा: भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर चोरी, 9.75 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी और एक रिवाल्वर लुट ले गए चोर
हिसार: हरियाणा के हिसार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सोनाली फोगाट के घर से 9.75 लाख रुपये नकद, आभूषण और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी हो गई है| पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। फोगाट…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
हरियाणा: भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर चोरी, 9.75 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी और एक रिवाल्वर लुट ले गए चोर | फ़ोटो: TVL News
हिसार: हरियाणा के हिसार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सोनाली फोगाट के घर से 9.75 लाख रुपये नकद, आभूषण और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी हो गई है| पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। फोगाट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की कि जब वह चंडीगढ़ में थीं तब उनके घर में यह चोरी हुई।
हिसार की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के घर पर चोरी की घटना सामने आई है। थाना प्रभारी एचटीएम थाना हिसार सुखजीत सिंह ने बताया," मौके पर जाकर जांच की गई है। CCTV फोटेज देखी जा रही है। 9.75 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी और एक रिवाल्वर के चोरी होने का मामला दर्ज़ किया गया है।
पुलिस के अनुसार वैसे तो घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन चोर डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर ले गए, जिसमें फुटेज था। एचटीएम थाना प्रभारी सुखजीत ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार फोगाट ने शिकायत में कहा है कि वह नौ फरवरी को अपने घर में ताला लगाकर चंडीगढ़ चली गई थीं और जब 15 को लौटीं तब ताले टूटे हुए थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।