मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाएगी 'हाउसफुल 5'

मुंबई : साजिद नाडियाडवाला यकीनन दूर की सोच रखने वाले फिल्म-मेकर हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को इसकी सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी में से एक, यानी 'हाउसफुल' की सौगात दी है, जिसने आज 15 सालों का शान…

दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाएगी 'हाउसफुल 5'
दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाएगी 'हाउसफुल 5' | फ़ोटो: TVL News

मुंबई : साजिद नाडियाडवाला यकीनन दूर की सोच रखने वाले फिल्म-मेकर हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को इसकी सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी में से एक, यानी 'हाउसफुल' की सौगात दी है, जिसने आज 15 सालों का शानदार सफ़र पूरा किया है। 'हाउसफुल' की पहली कड़ी 30 अप्रैल 2010 को रिलीज़ हुई थी और आज इस फ्रैंचाइज़ी के 15 साल पूरे हो गए हैं। इसलिए, आज के इस खास मौके पर 'हाउसफुल 5' का टीज़र जारी किया गया, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार है।


पाँच गुना ज़्यादा हँसी और पाँच गुना ज़्यादा पागलपन भरी ये फिल्म पूरे परिवार का भरपूर मनोरंजन करेगी, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हाउसफुल भारत की इकलौती ऐसी फ्रैंचाइज़ी है, जिसकी 5वीं कड़ी रिलीज़ होने वाली है।


बॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों वाली इस फिल्म के टीज़र में उन सितारों की रोमांचक पहली झलक पेश की गई है, जिनमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैक??? श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर शामिल हैं।


तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी 'हाउसफुल 5' दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाती है, और दर्शकों को कभी न खत्म होने वाली हंसी, रोमांचक मोड़ और चार्टबस्टर गानों वाली इस किलर कॉमेडी में उतार-चढ़ाव से भरपूर मनोरंजन का आनंद मिलने वाला है।


साजिद नाडियाडवाला द्वारा अपने बैनर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस की गई फिल्म 'हाउसफुल 5' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज़ के लिए तैयार है।


इस बार गर्मी के मौसम में, भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी के साथ क्रूज़ के सफ़र के लिए तैयार हो जाइए— हाउसफुल उसी पागलपन के साथ फिर वापस आ गया है, जो पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा है!

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।