मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नादानियां' से फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान रोमांटिक फिल्म ‘नादानियां’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।शनिवार को इसकी घोषणा की गयी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ शौन…

नादानियां' से फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे इब्राहिम अली खान
नादानियां' से फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे इब्राहिम अली खान | फ़ोटो: TVL News

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान रोमांटिक फिल्म ‘नादानियां’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।


शनिवार को इसकी घोषणा की गयी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ शौना गौतम भी निर्देशन जगत में कदम रख रही हैं


और करण जौहर, अपूर्व मेहता व सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में खुशी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।


पहले प्यार के जादू, पागलपन और मासूमियत को दर्शाती ‘नादानियां’ दक्षिण दिल्ली की रहने वाली एक उत्साही लड़की पिया (खुशी कपूर) और नोएडा के एक मध्यमवर्गीय लड़के अर्जुन (इब्राहिम) की कहानी है।


यह फिल्म दो अलग-अलग दुनियाओं के आपस में टकराने और पहले प्यार की मीठी उलझनों से भरे एक सफर को दर्शाती है।


नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने कहा कि ‘नादानियां’ दर्शकों को भावनात्मक पहलू से छूती नजर आएगी।


कपूर शेख ने कहा, हम रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की अपनी श्रृंखला का विस्तार करने और दर्शकों को युवाओं की दुनिया की एक झलक दिखाने के लिए रोमांचित हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।