मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बजट से पहले सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में शनिवार को 5.6 प्रतिशत की भारी वृद्धि की गई जबकि होटलों तथा रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी (19 किलोग्राम) के दाम में सात रुपये की प्रति सिलेंडर की कटौ…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बजट से पहले सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बजट से पहले सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर | फ़ोटो: TVL News

विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में शनिवार को 5.6 प्रतिशत की भारी वृद्धि की गई जबकि होटलों तथा रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी (19 किलोग्राम) के दाम में सात रुपये की प्रति सिलेंडर की कटौती की गई।


यह कटौती बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप की गई है। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 5,078.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 5.6 प्रतिशत बढ़कर 95,533.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।


इससे पहले एटीएफ की कीमतों में एक जनवरी 1.5 प्रतिशत की कटौती की गई थी। वहीं उससे पहले दाम में एक नवंबर 2024 को 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर


(3.3 प्रतिशत) और एक दिसंबर 2024 को 1,318.12 रुपये प्रति किलोलीटर (1.45 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की गई थी।


मुंबई में एटीएफ की कीमत शनिवार को 84,511.93 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 89,318.90 रुपये हो गई।


इस बीच, तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत सात रुपये घटाकर 1,797 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी।


वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में लगातार पांच महीने की बढ़ोतरी के बाद यह दूसरी कटौती की गई है।


एक जनवरी 2024 को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 14.5 रुपये की कटौती की गई थी।


एटीएफ और एलपीजी की कीमतें वैट सहित स्थानीय करों के आधार पर हर राज्य में अलग-अलग होती हैं।


हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाली रसोई गैस की कीमत 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 803 रुपये पर अपरिवर्तित बनी हुई है।


पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आम चुनाव से पहले मार्च के मध्य में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।


दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।