मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सफलता है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है: चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर खरगे

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। छह दशक पुराने इस अंत…

चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सफलता है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है: चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर खरगे
चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सफलता है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है: चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर खरगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। छह दशक पुराने इस अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज 140 करोड़ भारतीयों ने एक और उपलब्धि देखी। हम अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और इस मिशन को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों के जुनून, कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम करते हैं... 



मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "2008 में जब चंद्रयान -1, चंद्रमा प्रभाव जांच (Moon Impact Probe) ), भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर, चंद्रमा पर उतरा, तो भारत चंद्रमा की सतह पर ‘किसी वैज्ञानिक उपकरण' को उतारने वाला चौथा देश बन गया था।   आज Chandrayaan -3 के माध्यम से हमने दुनिया के सामने अपनी शानदार वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया है।




मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,''VikramLander और Pragyaan Rover की बेहतरीन soft landing, Dr Homi  Bhabha, Dr Vikram Sarabhai, Dr Satish Dhawan, Dr Meghnad Saha, Dr Shanti Swarup Bhatnagar, Dr A P J Abdul Kalam और उन सभी महान वैज्ञानिकों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक निपुणता में अपार सफलता दिलाई।  




खरगे ने कहा,'ये उपलब्धियाँ पंडित जवाहर लाल नेहरू के vision का प्रमाण हैं जिन्होंने इस बात पर जोर दिया कि scientific temper ही एक स्वतंत्र राष्ट्र के विकास की भावना को आगे बढ़ा सकता है।  उनके लिए, विज्ञान लोगों के जीवन में तेजी से बदलाव लाने का प्रमुख साधन था। भारत के अन्य प्रधानमंत्रियों ने भी इस भावना को आगे बढ़ाया। आर्यभट्ट मिशन हो या राकेश शर्मा की space यात्रा या फिर उसके बाद के अन्य Mission हों, भारत ने space research और exploration में एक लंबा और सफल सफर तय किया है।  



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,''कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विश्व शांति और भाईचारे को आगे बढ़ाने में विश्वास किया है।  आज Vikram Lander का चंद्रमा की सतह पर उतरना, शांतिपूर्ण और Welfare उद्देश्यों के लिए विज्ञान का उपयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि है।




यह भी पढ़ें: चंद्रमा पर भारत: चंद्रयान-3 का लैंडर 'विक्रम' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा



हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी।




चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''1962 में शुरू हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने आज चंद्रयान 3 के रूप में एक नई ऊंचाई तय की।  पूरा देश आज भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की इस गौरवशाली यात्रा पर गर्व महसूस कर रहा है।  सभी देशवासियों के लिए खुशी का क्षण है । सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं।  जय हिन्द। जय भारत।


यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग, दक्षिणी ध्रुव पर उतरा 'विक्रम' 


 चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कहा, "हमने जो हासिल किया है वह अविश्वसनीय है... चंद्रयान-2 की हर विफलता पर ध्यान दिया गया और उसे सुधारा गया और इसकी विफलता को हमारे पक्ष में इस्तेमाल किया गया.











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।