मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गृह मंत्रालय ने रेप के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जितेंद्र नारायण कुछ समय पहले तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में…

गृह मंत्रालय ने रेप के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज
गृह मंत्रालय ने रेप के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जितेंद्र नारायण कुछ समय पहले तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मुख्य सचिव के तौर पर कार्यरत थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण के  खिलाफ़ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है| मामले में अंडमान एवं निकोबार पुलिस की एसआईटी भी आपराधिक मामले में अलग से कार्रवाई कर रही है।



MHA ने बताया,''गृह मंत्रालय ने आज AGMUT कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंत्रालय को 16.10.2022 को अंडमान और निकोबार पुलिस से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तत्कालीन मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) और अन्य द्वारा एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई। 



रिपोर्ट में जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) की ओर से गंभीर कदाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग की संभावना के संकेत को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तदनुसार, जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का आदेश दिया गया है।



सरकार अपने अधिकारियों की रैंक और स्थिति पर ध्यान दिये बिना उनके अनुशासनहीनता के कृत्यों के प्रति, खासकर महिलाओं की गरिमा से जुड़ी घटनाओं के संबंध में, शून्य सहिष्णुता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और अंडमान एवं निकोबार पुलिस की एसआईटी द्वारा आपराधिक मामले में अलग से कार्रवाई की जा रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।