मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ में दरिंदगी: साथी संग मिलकर ऑटो चालक ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा से किया गैंगरेप, फिर चलती गाड़ी से फेंका, एक आरोपी गिरफ़्तार; चौकी इंचार्ज सस्पेंड

लखनऊ: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक ऑटो चालक और उसके सहयोगी ने 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया। गोमतीनगर के विभूतिखंड में शनिवार रात (15 अक्टूबर 2022)…

लखनऊ में दरिंदगी: साथी संग मिलकर ऑटो चालक ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा से किया गैंगरेप, फिर चलती गाड़ी से फेंका, एक आरोपी गिरफ़्तार; चौकी इंचार्ज सस्पेंड
लखनऊ में दरिंदगी: साथी संग मिलकर ऑटो चालक ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा से किया गैंगरेप, फिर चलती गाड़ी से फेंका, एक आरोपी गिरफ़्तार; चौकी इंचार्ज सस्पेंड — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक ऑटो चालक और उसके सहयोगी ने 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया। गोमतीनगर के विभूतिखंड में शनिवार रात (15 अक्टूबर 2022)  एक ऑटो-रिक्शा चालक ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर ट्यूशन से आती एक लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को हुसरिया चौराहा पर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आकाश तिवारी नाम के एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है|



पुलिस ने बताया,''16 अक्टूबर को, पीएस विभूति खंड में एक ऑटोरिक्शा में दो पुरुषों द्वारा एक लड़की के साथ बलात्कार की शिकायत प्राप्त हुई थी|  मामला दर्ज किया गया है|  तत्काल कार्रवाई नहीं करने पर हुसरिया पुलिस चौकी के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है|



दरअसल,  लखनऊ के हुसैनगंज इलाके की रहने वाली युवती हजरतगंज के एक स्कूल में पढ़ती है| अपनी पढ़ाई के साथ वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती है|  रोजाना की तरह शनिवार को भी कठौता चौराहे के पास ट्यूशन पढ़ाने गई थी| वहां से लौटते समय करीब 7 बजे उसने ऑटो लिया| उसमें ड्राइवर और एक अन्य युवक बैठा था। 



युवती के मुताबिक, वह ऑटो में बैठे युवक को सवारी समझकर बैठ गई। 'हुसड़िया चौराहे के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने ऑटो को शहीद पथ पर चढ़ा लिया। ऑटो ड्राइवर द्वारा गलत दिशा में ऑटो ले जाने का पीड़िता ने विरोध किया| जिस पर ड्राइवर ने कहा कि आगे सवारी लेनी है|



थोड़ी दूर चलने के बाद पीड़िता ने फिर विरोध किया | जिसके बाद ऑटो में बैठा युवक युवती के सिर पर किसी सामान से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।'' इसके बाद आरोपियों ने उसे सुशांत गोल्फ सिटी के प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया| युवती के मुताबिक, आरोपियों ने उसके साथ करीब 3 घण्टे तक रेप किया|  इसके बाद देर रात को ऑटो से लेकर हुसड़िया चौराहे के पास पहुंचे। वहां फेंककर फरार हो गए| होश में आने के बाद युवती ने अपने घरवालों को कॉल किया। जिसके बाद पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी है|



लखनऊ (ईस्ट) DCP प्राची सिंह ने बताया,'हमने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है। दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है|  जल्द ही गिरफ़्तारी उसकी जाएगी।



DCP ईस्ट प्राची सिंह ने बताया,'यह 15 अक्टूबर की रात की घटना है। पीड़िता ने 1090 पर कॉल की थी। गोमती नगर थाना चौकी इंचार्ज मौके पर गए और युवती से मिले थे लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की।चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है|



DCP ईस्ट प्राची सिंह ने बताया,'पीड़िता का उपचार प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है। मेरी डॉक्टर से बात हुई है जिसके लिए 3 डॉक्टरों के एक पैनल का गठन किया है। CMO को भी एक पत्र लिखा गया है। पीड़िता ठीक है। FSL को मेडिकल रिपोर्ट दाखिल कराई जा रही है। हुसरिया के बीट प्रभारी हुस्सैन अब्बास जी का निलंबन हुआ है|



डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने कहा,''एक आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम दूसरे आरोपी की तलाश कर रहे हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।