मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीद को स्वीकृति दी है। यह फैसला कोविड प्रबंधन के लिए तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) आपूर्ति में सुधार के…

पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
पीएम केयर्स फंड से खरीदे जाएंगे 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीद को स्वीकृति दी है। यह फैसला कोविड प्रबंधन के लिए तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) आपूर्ति में सुधार के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया। 




प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों की जल्द से जल्द खरीद की जाए और अधिक मामले वाले राज्यों को इन्हें उपलब्ध करवाया जाए।  




ये पीएसए संयंत्र जिला मुख्यालयों और टीयर 2 शहरों में स्थित अस्पतालों में तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में बढ़ोतरी करेंगे। घरेलू विनिर्माताओं को डीआरडीओ और सीएसआईआर द्वारा विकसित स्वदेशी तकनीक के हस्तांतरण के साथ इन 500 पीएसए संयंत्रों को स्थापित किया जाएगा।
 


पीएसए संयंत्रों की स्थापना और पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीद से मांग के अनुरूप समूहों के पास ऑक्सीजन की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी, जिससे संयंत्रों से अस्पतालों के बीच ऑक्सीजन के परिवहन में मौजूदा साजो-सामान संबंधी चुनौतियों का समाधान किया जा सकेगा।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।