नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने राज्यों के लिए की कोविशील्ड वैक्सीन की प्रति डोज़ की कीमत 400 से घटाकर 300 रुपये कर दी है| सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपने कोविड टीके की कोविशील्ड 'वैक्सीन की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक तय की थी. अब इसे 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया गया है| कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने इसका ऐलान किया|
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) अदार पूनावाला ने कहा, ''सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से राज्य को दी जाने वाली वैक्सीन की कीमत 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये प्रति डोज करता हूं और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा|
उन्होंने ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर एक परोपकारी उद्देश्य के तहत मैं प्रति डोज कीमत 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये कर रहा हूं, यह तुरंत प्रभावी होगी| इससे राज्यों का करोड़ों रुपये का राजस्व बच सकेगा| इससे और टीकाकरण करने और बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी बचाने में भी मदद मिलेगी|
गौरतलब है कि वैक्सीन के राष्ट्रव्यापी तीसरे चरण के लिए सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को 1 मई से टीका लगवाने की इजाजत दी है| एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाया जाएगा| इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है|
बत??? दें कि,''हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने अपने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की है|