मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

मदुरै/नई दिल्ली: तमिलनाडु के मदुरै (Madurai) रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू प…

लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत
लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

मदुरै/नई दिल्ली: तमिलनाडु के मदुरै (Madurai) रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह  पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है| यह घटना शनिवार तड़के लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में हुई।  मृतकों में 6 लोग की शिनाख्त -मिथलेश सिंह, शत्रु दमन सिंह (ये सीतापुर के आदर्श नहर मोहल्ले के रहने वाले थे), शांति देवी निवासी लखीमपुर, मनोरमा अग्रवाल निवासी लखनऊ के रूप में हुई है|  इसके अलावा नीरज मिश्रा व सरोजनी मिश्रा भर्ती अस्पताल में है| ) 



जानकारी के मुताबिक, यूपी से 72 लोग ट्रेन में सवार थे| सभी मृतक उत्तर प्रदेश के थे और रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे।हादसे के वक्त कोच यार्ड में खड़ा था। यह कोच 17 अगस्त को लखनऊ जंक्शन से रवाना हुआ था। कोच को रविवार को चेन्नई से लखनऊ लौटना था।


रेलवे ने बताया कि,''आज सुबह 5:15 बजे मदुरै यार्ड में निजी/व्यक्तिगत कोच में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है



तमिलनाडु के मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने बताया कि,''इस घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें से चार लोगों की पहचान हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके गृहनगर भेजा जाएगा। हम उत्तर प्रदेश सरकार से बात कर रहे हैं|




हादसे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है| उन्होंने ट्रेन में यूपी के यात्रियों की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं|योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'तमिलनाडु के मदुरै में दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुर्घटना में काल-कवलित हुए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के परिजन को ₹02 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए हैं एवं त्वरित सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 1070 भी जारी किया गया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शी???्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  (Mallikarjun Kharge ), कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मदुरै ट्रेन में आग लगने से यात्रियों की मौत पर शोक जताया| प्रियंका गांधी ने कहा कि,''लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला।  सभी शोकसंतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उन्हें साहस दें। प्रार्थना करती हूँ कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि,'लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है।  पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे हर संभव मदद प्रदान करें।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,'' रेलवे की लापरवाही से मदुरै में हुए रेल हादसे में उप्र के 10 लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!  इस लापरवाही की गहन जाँच हो और मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाए।



दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मदुरै रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के एक ट्रेन में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "ट्रेन में आग लगने की घटना के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हो जाएं और अपने परिवारों से मिल जाएं।"










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।