नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 6 बजे होगा। कैबिनेट में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल समेत 12 मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया|
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक- स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री), बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, प्रताप सारंगी, संतोष गंगवार ( श्रम मंत्री), थावरचंद गहलोत, सदानंद गौड़ा, अश्विनी चौबे, संजय धोत्रे, देबाश्री चौधरी और रतनलाल कटारिया ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| मोदी कैबिनेट में फेरबदल से कुछ दिन पहले ही काम की समीक्षा के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही थी|
राष्ट्रपति भवन ने बताया,''भारत के राष्ट्रपति ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य सहित मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार किया| डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले लोक कल्याण मार्ग पर भाजपा सांसदों से मुलाकात की। फिलहाल बताया जा रहा है कि पुराने और नए मिलाकर कुल 43 मंत्री शपथ लेने वाले हैं| मंत्रिमंडल विस्तार में कम से कम 14 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है और कम से कम तीन राज्यमंत्रियों को प्रमोशन भी मिल सकता है|