नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज बुधवार को अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है| ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस की स्थापना को आज 137 साल पूरे हो गए हैं| कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा...राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है|”
खड़गे ने कहा कि,“आज कांग्रेस के 137 साल पूरे हुए हैं। आजादी के बाद कांग्रेस का सफर आधुनिक भारत की कहानी कहता है और यही इतिहास है। इन वर्षों में भारत के हर सफल कीर्तिमान पर आपको कांग्रेस की इबारत लिखी मिलेगी|
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“भारत की आजादी के आसपास कई देश भी आज़ाद हुए थे लेकिन उन देशों में सत्ता की बागडोर तानाशाही ने ली। भारत न सिर्फ मजबूत लोकतंत्र बना बल्कि कुछ ही दशकों में हम आर्थिक, न्यूक्लियर, मिसाइल, स्ट्रैटेजिक के क्षेत्र में सुपर पॉवर बन गए|