मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंदूक में गोली कहां डाली जाती है, पता नहीं: DIG के सामने नली में गोली डाल फायर करने लगा दरोगा, थाने में मौजूद पुलिसकर्मी लगे हंसने; VIDEO वायरल

संत कबीर नगर: एक वायरल वीडियो में कोतवाली खलीलाबाद थाना में निरीक्षण के दौरान एक पुलिसकर्मी अपनी बंदूक की नली से गोलियां डालते हुए नजर आ रहा है। एसआई स्तर के पुलिसकर्मी को यह पता ही नहीं है कि बंदूक…

बंदूक में गोली कहां डाली जाती है, पता नहीं: DIG के सामने नली में गोली डाल फायर करने लगा दरोगा, थाने में मौजूद पुलिसकर्मी लगे हंसने; VIDEO वायरल
बंदूक में गोली कहां डाली जाती है, पता नहीं: DIG के सामने नली में गोली डाल फायर करने लगा दरोगा, थाने में मौजूद पुलिसकर्मी लगे हंसने; VIDEO वायरल | फ़ोटो: TVL News

संत कबीर नगर: एक वायरल वीडियो में कोतवाली खलीलाबाद थाना में निरीक्षण के दौरान एक पुलिसकर्मी अपनी बंदूक की नली से गोलियां डालते हुए नजर आ रहा है। एसआई स्तर के पुलिसकर्मी को यह पता ही नहीं है कि बंदूक में गोली कहां से डाली जाती है| खलीलाबाद कोतवाली में निरीक्षण के दौरान बस्ती मंडल के  DIG के सामने सब इंस्पेक्टर राइफल में गोली भी नहीं डाल पाए| इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी टीयर गन ऑपरेट कर नहीं कर पा रहे |



दरअसल, मंगलवार को बस्ती मंडल के  DIG आरके भारद्वाज थानों का निरीक्षण करने निकले थे| इसी दौरान वह खलीलाबाद कोतवाली पहुंचे|  DIG ने थाने के अंदर सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। थाने में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का कौशल देखने के लिए सर्विस हथियार ऑपरेट कर दिखाने को कहा|



 DIG ने दरोगा से राइफल में कारतूस लोड कर चलाने को कहा, लेकिन दरोगा को पता ही नहीं था कि बंदूक में कहां गोली डालनी है। इस वाकया को देख वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।



DIG ने कारतूस देते हुए दरोगा से कहा कि गोली कैसे डालते हैं आप बता दो। जिसके बाद दरोगा गोली नली में डाल देते हैं। फिर DIG ने कहा कि आपने गोली (नली में गोली) डाल दिया  अब उसके बाद क्या करोगे...,? तब दरोगा ने कहा बंदूक का घोड़ा चढ़ाएंगे, और फिर फायर करेंगे| दरोगा ने फायर किया तो DIG ने पूछा कि अब कौन मरा? तो उन्होंने कहा कि इससे चोट नहीं लगेगी| जिसके बाद डीआईजी ने कहा कि, ऐसा फायर जिससे चोट न लगे...|



वीडियो वायरल होने के बाद आज बुधवार को DIG आर.के. भारद्वाज ने कहा कि,''कोतवाली में निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां मिली हैं, वे कहीं न कहीं ट्रेनिंग या अभ्यास न होने का नतीजा था। जो कमी आई है, उस कमी को हम अभ्यास और ट्रेनिंग से पूरा करेंगे|



यूपी पुलिस बंदूक की नली से डाल रही गोली, चरम पर अज्ञानता: समाजवादी पार्टी

वहीं, इस पूरी घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तंज कसा है| समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,''योगी जी की पुलिस को बंदूक में गोली डालना भी नहीं आता! यूपी पुलिस बंदूक की नली से डाल रही गोली, चरम पर अज्ञानता। भाजपा सरकार में गरीबों और निर्दोषों का उत्पीड़न करने वाली अनुशासनहीन पुलिस के एसआई को बंदूक चलाना भी नहीं आता, शर्मनाक। ऐसे पुलिसकर्मियों से बेहतर होगी पुलिस फोर्स?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।