तवांग झड़प के बाद भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 17वें दौर की हुई बातचीत, LAC पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 9 दिसंबर को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 17वें दौर की बातचीत हुई| भार…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
तवांग झड़प के बाद भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 17वें दौर की हुई बातचीत, LAC पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 9 दिसंबर को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 17वें दौर की बातचीत हुई| भारत और चीन ने कोर कमांडर स्तर की 17वें दौर की वार्ता के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर जमीनी स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस वार्ता में बताया कि,''भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 17वीं दौर की बैठक 20 दिसंबर को चुशुल मोल्दो में चीनी पक्ष द्वारा आयोजित हुई थी। दोनों पक्षों ने पश्चिमी क्षेत्र में LAC के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया और शेष मुद्दों पर जल्द से जल्द काम करने के लिए खुलकर और गहन चर्चा की|
कोरोना के नए वेरिएंट पर प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हम चीन में कोविड की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हम दुनिया की फार्मेसी हैं और उस रूप में हमेशा दूसरे देशों की मदद की है। हमें अभी ट्रैवल एडवाइजरी जारी करना है, लेकिन लोगों को उस देश में स्थानीय दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए जहां वे रह रहे हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।