मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी में 'मर्डर': चलती ट्रेन में कांस्टेबल ने शख़्स की गोली मारकर की हत्या

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में अमित सिंह नाम के कांस्टेबल ने पैसेंजर ट्रेन में 60 वर्षीय मुन्ना लाल तिवारी नाम के शख़्स की गोली मारकर हत्या कर दी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए…

लखीमपुर खीरी में 'मर्डर': चलती ट्रेन में कांस्टेबल ने शख़्स की गोली मारकर की हत्या
लखीमपुर खीरी में 'मर्डर': चलती ट्रेन में कांस्टेबल ने शख़्स की गोली मारकर की हत्या | फ़ोटो: TVL News

 लखीमपुर खीरी:  लखीमपुर खीरी जिले में अमित सिंह नाम के कांस्टेबल ने पैसेंजर ट्रेन में 60 वर्षीय मुन्ना लाल तिवारी नाम के शख़्स की गोली मारकर हत्या कर दी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी सिपाही अमित सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह घटना लखीमपुर खीरी जिले  के बेलरायां और तिकुनिया रेलवे स्टेशन के बीच की है|



मैलानी से बहराइच जा रही पैसेंजर ट्रेन में जीआरपी सिपाही अमित सिंह ने यात्री मुन्ना लाल तिवारी को गोली मार दी। दी। गोली की आवाज सुनकर  ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। जख्मी मुन्नालाल को तिकुनिया स्टेशन पर उतारकर निघासन सीएचसी ले जाया गया। जहां मुन्नालाल ने दम तोड़ दिया। मृतक मुन्नालाल तिवारी (60) सिंगाही थानाके चितिहा का रहने वाला था|



मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया|  पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी सिपाही अमित सिंह को हिरासत में ले लिया है। सिपाही का आरोप है कि यात्री मुन्ना लाल तिवारी उसकी सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश कर रहा था। इस पर उसके पैर में गोली मार दी।



 लखीमपुर खीरी GRP की पुलिस अधीक्षक पूजा यादव ने बताया, "आज मैलानी चौकी प्रभारी रेलवे द्वारा सूचना दी गई कि आरक्षी अमित सिंह द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के पैर में गोली मार दी गई। घायल को इलाज के लिए CHC निघासन भेजा गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|



GRP की SP पूजा यादव ने कहा,''आरोपी आरक्षी ने बताया कि ट्रेन में उक्त व्यक्ति ने उस पर हमला कर उससे सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की, इस कारण उसने उसके पैर में गोली मार दी। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, आरोपी हिरासत में हैं। आगे की कार्रवाई जारी है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।