नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में Covid-19 अपने पैर तेजी से पसार रहा है, स्थिति की गंभीरता को इस बात से ही समझा जा सकता है कि देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख 38 हजार के पार पहुंच चुकी है|
भारत में पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 34,884 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 671 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इस तरह देश में कोविड-19 से 10,38,716 लोग संक्रमित हो चुके हैं।मृतकों की संख्या भी बढ़कर 25,273 पर पहुंच गई है|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक,' भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,884 मामले सामने आए और 671 मौतें हुईं। देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,38,716 है, जिसमें 3,58,692 सक्रिय मामले, 6,53,751 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 26,273 मौतें शामिल हैं|
कल(17 जुलाई) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,34,33,742 सैंपल का टेस्ट किया गया, इसमें से 3,61,024 सैंपल का टेस्ट कल किया गया: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)