मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राज्यों और UTs को अगले तीन दिन में वैक्सीन की 53 लाख से ज़्यादा मिलेगी डोज़: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा,''भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की 17.49 करोड़ से ज़्यादा डोज़ मुफ़्त उपलब्ध कराई है। राज्यों और केंद्…

राज्यों और UTs को अगले तीन दिन में वैक्सीन की 53 लाख से ज़्यादा मिलेगी डोज़: स्वास्थ्य मंत्रालय
राज्यों और UTs को अगले तीन दिन में वैक्सीन की 53 लाख से ज़्यादा मिलेगी डोज़: स्वास्थ्य मंत्रालय | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा,''भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की 17.49 करोड़ से ज़्यादा डोज़ मुफ़्त उपलब्ध कराई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 84 लाख से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है| राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अगले तीन दिन में वैक्सीन की 53 लाख से ज़्यादा डोज़ मिलेगी|


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीज़ों को कोविड फैसिलिटी में भर्ती कराने की राष्ट्रीय नीति में बदलाव किया। कोविड फैसिलिटी में भर्ती के लिए कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट अनिवार्य नहीं है।



वही ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स(GoM) की 25वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा,''देश में लगातार तीन दिन से रोज 4 लाख से ज़्यादा मामले आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में फिर 4,01,078 मामले आए। हालांकि ये संतोषजनक बात है कि पिछले 24 घंटे में 3,18,609 मरीज़ ठीक हुए हैं| अभी हमारे देश में एक दिन की टेस्टिंग कैपेसिटी 25 लाख है और पिछले 24 घंटे में हमने 18,08,344 लोगों का टेस्ट किया|



उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,कोरोना की अभी दूसरी लहर चल रही है। कहा जा रहा है कि तीसरी लहर भी आ सकती है। हमारा मकसद है कि 3 महीने में दिल्ली के लोगों को वैक्सीन की डोज़ दे दी जाएं। हमें हर महीने 80-85 लाख वैक्सीन की डोज़ चाहिए। अब तक केंद्र सरकार ने हमारी पूरी मदद की है|




मुंबई मेयर ने कहा,''देश में जिस तरह से वैक्सीन आ रही है वो बहुत कम है। महाराष्ट्र  सरकार को जो वैक्सीन दी जाती है उसमें मुंबई के लिए ज़्यादा वैक्सीन दी जाती है लेकिन वो वैक्सीन भी कम पड़ रही है। हमें वैक्सीन उपलब्ध होती है तो हम 24 घंटे 3 शिफ्ट में काम करके वैक्सीनेशन पूरा कर सकते हैं|




राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा,''मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि जब महामारी आती है तब मोलभाव नहीं किए जाते। आप सासों का मोलभाव कर रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी में बीमारी को बांटोगे। आप ने वैक्सीन लाने में देर की, फिर लगाने में देर की, फिर आप ने वैक्सीन बाहर भेज दी|




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,''आज वैक्सीन की बहुत कमी है, अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना चाहते हैं। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के 1.5 करोड़ लोग हैं तो 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए। दिल्ली सरकार को अब तक कुल 40 लाख वैक्सीन मिली है| अगले 3 महीने के लिए हमें 80-85 लाख वैक्सीन हर महीने चाहिए। हम आज रोज एक लाख वैक्सीन लगा रहे हैं, हमें हर रोज 3 लाख वैक्सीन लगानी होगी। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी 3 लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। केंद्र सरकार से निवेदन है कि हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए|




केजरीवाल ने कहा,''मेरी सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए। आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है|



केजरीवाल ने कहा,''हमने लगभग 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था की है, आने वाले समय में ये बढ़ाकर 250-300 स्कूलों में कर देंगे। आज दिल्ली में रोज क़रीब एक लाख वैक्सीन लग रही हैं, 50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।