मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए CM अशोक गहलोत ने भी राज्य में 10 मई से सख्त लॉकडाउन लगाने का किया फैसला, प्रदेशवासियों से की अपील

जयपुर: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोमवार से प्रदेश में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए…

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए CM अशोक गहलोत ने भी राज्य में 10 मई से सख्त लॉकडाउन लगाने का किया फैसला, प्रदेशवासियों से की अपील
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए CM अशोक गहलोत ने भी राज्य में 10 मई से सख्त लॉकडाउन लगाने का किया फैसला, प्रदेशवासियों से की अपील | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोमवार से प्रदेश में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा,''हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपना नागरिक धर्म निभाएं एवं इस लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें जिससे राजस्थान को कोविड संक्रमण से बचाया जा सके. अभी तक आपके सहयोग राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। अगर आप सभी सरकार का साथ देंगे तो हम सब मिलकर जल्द से जल्द कोरोना को हरा पाएंगे।




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की पहले से अधिक आवश्यकता अभी है। मेरी राय है कि पिछले अनुभव के आधार पर ये फैसला केन्द्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए था जिससे मजदूरों सहित आम लोगों को कम से कम तकलीफ हो एवं साथ में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय हो सके।




उन्होंने कहा,''आप सभी को विदित है कि कोरोना महामारी से देश के हालात भयावह बनते जा रहे हैं। इस स्थिति में संक्रमण को रोकने के लिए हालांकि लॉकडाउन की पहले से अधिक आवश्यकता है। केन्द्र सरकार ने इसका फैसला सभी राज्यों पर छोड़ दिया है। 



मुख्यमंत्री ने कहा,''मेरी राय है कि पिछले अनुभव के आधार पर ये फैसला केन्द्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए था जिससे मजदूरों सहित आम लोगों को कम से कम तकलीफ हो एवं साथ में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय हो सके। आज तमिलनाडू, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली समेत कई राज्य एक के बाद एक लॉकडाउन लगाते जा रहे हैं। कई राज्य दूसरे राज्यों के नागरिकों की एंट्री बन्द कर रहे हैं। 



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'हमने भी सोमवार से प्रदेश में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। देखा जा रहा है कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवाओं में कोविड का संक्रमण तेज गति से फैल रहा है। इस संक्रमण को काबू करने के लिए सोमवार से प्रदेशभर में 15 दिन के लिए सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपना नागरिक धर्म निभाएं एवं इस लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें जिससे राजस्थान को कोविड संक्रमण से बचाया जा सके. अभी तक आपके सहयोग राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। अगर आप सभी सरकार का साथ देंगे तो हम सब मिलकर जल्द से जल्द कोरोना को हरा पाएंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।