नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में Covid-19 अपने पैर तेजी से पसार रहा है, स्थिति की गंभीरता को इस बात से ही समझा जा सकता है कि देश में संक्रमितों की संख्या 23 लाख 29 हजार के पार पहुंच चुकी है|देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 46 हजार 091 हो गया है|
भारत में पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 60,963 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 834 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इस तरह देश में कोविड-19 से 23,29,639 लोग संक्रमित हो चुके हैं।मृतकों की संख्या भी बढ़कर 46091 पर पहुंच गई है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 60,963 मामले सामने आए हैं और 834 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 23,29,639 हो गई है जिसमें 6,43,948 सक्रिय मामले, 16,39,600 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 46091 मौतें शामिल हैं|