नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 1 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 37 लाख 69 हजार के पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 78,357 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 37,69,524 तक पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में COVID19 से 1045 और मौतों के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 66,333 हो गई है
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 78,357 नए मामले सामने आए और 1045 मौतें हुई हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 37,69,524 हो गई है, जिसमें 8,01,282 सक्रिय मामले, 29,019,09 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 66,333 मौतें शामिल हैं|