मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फिर बेनतीजा रही किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत, अब 19 जनवरी को फिर होगी बातचीत

नई दिल्ली: कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार औऱ किसान नेताओं के बीच शुक्रवार को 9 दौर की हुई बातचीत भी बेनतीजा रही| पिछले 50 दिनों से जारी किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार और किसान संगठनों क…

फिर बेनतीजा रही किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत, अब 19 जनवरी को फिर होगी बातचीत
फिर बेनतीजा रही किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत, अब 19 जनवरी को फिर होगी बातचीत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार औऱ किसान नेताओं के बीच शुक्रवार को 9 दौर की हुई बातचीत भी बेनतीजा रही| पिछले 50 दिनों से जारी किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 9 दौर की बातचीत भी बेनतीजा ही ख़त्म हो गई है|दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बरकरार है|



किसान संगठनों का कहना है कृषि के 3 कानून वापस हो और MSP पर बात हो| सुप्रीम कोर्ट ने 11 जनवरी को तीन कृषि कानूनों के कार्यान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है| शीर्ष अदालत ने इस मामले में गतिरोध को समाप्त करने के लिये चार सदस्यीय समिति का गठन किया था लेकिन किसान संगठनों ने इस समिति को सरकार समर्थक बताया है और साफ कहा है कि वे सरकार से तो बारबार चर्चा को तैयार हैं लेकिन समिति के समक्ष नहीं जाएगा|




किसान संगठनों का कहना है,''सरकार से ही हम बात करेंगे। कृषि के 3 कानून वापस हो और MSP पर बात हो। हम कोर्ट की कमेटी के पास नहीं जाएंगे, हम सरकार से ही बात करेंगे| किसान संगठनों का साफ कहना है कि हम मध्‍यस्‍थ नहीं चाहते, हम सीधे सरकार के साथ बातचीत चाहते हैं|




फिलहाल,''कृषि कानूनों पर एक महीने से अधिक समय से जारी गतिरोध को दूर करने के लिए प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच हुई नौवें दौर की बातचीत भी आज बेनतीजा रही| अब केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच अगली बातचीत 19 जनवरी को होगी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।