मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

खुले मन से बातचीत को तैयार है, जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे: किसानों के साथ 9वें दौर की बातचीत के बाद बोले कृषि मंत्री

नई दिल्ली: पिछले 51 दिनों से जारी किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 9वें दौर की बातचीत भी आज बेनतीजा रही| अब केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच अगली बातचीत 19 जन…

खुले मन से बातचीत को तैयार है, जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे: किसानों के साथ 9वें दौर की बातचीत के बाद बोले कृषि मंत्री
खुले मन से बातचीत को तैयार है, जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे: किसानों के साथ 9वें दौर की बातचीत के बाद बोले कृषि मंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पिछले 51 दिनों से जारी किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 9वें दौर की बातचीत भी आज बेनतीजा रही| अब केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच अगली बातचीत 19 जनवरी को होगी|किसान नेताओं से बातचीत के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''किसान यूनियन के साथ 9वें दौर की वार्ता समाप्त हुई। तीनों क़ानूनों पर चर्चा हुई। आवश्यक वस्तु अधिनियम पर विस्तार से चर्चा हुई। उनकी शंकाओं के समाधान की कोशिश की गई। यूनियन और सरकार ने तय किया की 19 जनवरी को 12 बजे फिर से चर्चा होगी|




किसानों के साथ 9वें दौर की बातचीत के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''हमने किसान यूनियन से कहा है कि अपने बीच में अनौपचारिक समूह बना लें, जो लोग ठीक तरह से क़ानूनों पर चर्चा कर एक मसौदा बनाकर सरकार को दें। 




अगले दौर की वार्ता 19 जनवरी को होगी| हम उस पर खुले मन से विचार करने के लिए तैयार हैं| सरकार खुले मन से बातचीत को तैयार है, हमें उम्मीद है कि जल्द किसी नतीजे पर पहुंचेंगे| किसान संगठनों और सरकार के बीच 9वें दौर की वार्ता में तीनों क़ानूनों पर विस्तार से चर्चा हुई, इस दौरान शंकाओं के समाधान की कोशिश की गई|




कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,'सुप्रीम कोर्ट के प्रति हम सभी की प्रतिबद्धता है और आने वाले कल में भी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत सरकार स्वागत करती है| तोमर ने कहा,'सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है जब वो कमेटी भारत सरकार को बुलाएगी तब हम उस कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है वो भी समाधान ढूंढने के लिए है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।