नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार को धमाका हो गया| इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई| इस क्षेत्र में इस समय बड़ी संख्या में पुलिसबल पर मौजूद है और एरिया की घेराबंदी कर दी गई है| सूचना मिलते ही तीन फायरटेंडर और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची|
इजराइल दूतावास के पास आज शाम एक धमाका हुआ। धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। विस्फोट के कारण नजदीक के चार पहिया वाहनों के शीशे टूट गए हैं| दमकल विभाग के अधिकारी प्रेम लाल ने बताया, "धमाके में किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है। 3 गाड़ियों के शीशे टूटे हैं।"
दिल्ली पुलिस ने कहा,''दिल्ली में इज़राइल दूतावास के पास एक धमाका हुआ, विस्फोट की प्रकृति का पता लगाया गया। कुछ टूटे हुए शीशे। कोई चोट की सूचना नहीं; आगे की जांच चल रही है| उधर,''विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह जारी हैं। विस्फोट स्थल विजय चौक से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर है जहां इस समय बीटिंग रिट्रीट समारोह के चलते राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति मौजूद हैं|
डीसीपी सेंट्रल सिंघल के अनुसार, यह मामूली विस्फोट था और कोई भी घायल नहीं हुआ है| चार-पांच कारों को विस्फोट के कारण नुकसान पहुंचा है. स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है| दमकल विभाग के अधिकारी प्रेम लाल ने बताया,''हमें विस्फोट के बारे में शाम करीब 5:45 बजे फोन आया जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है|
दिल्ली पुलिस ने कहा,,''एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर जिंदल घर के पास शाम 5.05 बजे एक बहुत ही कम तीव्रता वाला धमाका हो गया। 3 वाहनों की खिड़की के शीशे के अलावा किसी भी चोट की सूचना नहीं है, और न ही संपत्ति को कोई नुकसान हुआ है। प्रारंभिक सूचनाओं से सनसनी पैदा करने की शरारती कोशिश का पता चलता है|